Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड जनपद दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठके होंगी सुनिश्चित: भट्ट

जनपद दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठके होंगी सुनिश्चित: भट्ट

  • हरक की कुंडली में नाड़ी षडाष्टक दोष, किसी पार्टी में टिकना असंभव
  • भाजपा संगठन एसआईआर में करेगा पूरी तरह सहयोग करेगा

 

देहरादून 6 दिसंबर। भाजपा संगठन मुख्यमंत्री के जनपदों होने वाले आगामी दौरों में सीएम के साथ संगठन की बैठके भी सुनिश्चित करने जा रही है। जिसके लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता हरक पर व्यंग करते हुए कहा, वे सब की हस्तरेखा देख रहे हैं जबकि उनकी कुंडली में ही नाड़ी षडाष्टक दोष लगा है, तभी वह किसी पार्टी में टिक नहीं पाते हैं। वहीं एसआईआर को स्पष्ट किया कि भाजपा चुनाव आयोग का हर संभव सहयोग करेगी जिसके लिए पार्टी कार्य योजना बना रही है

 

पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री भट्ट ने बताया कि पार्टी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जनपदों में होने वाले दिसंबर माह के दौरों को लेकर सांगठनिक योजना तैयार कर रही है। संगठन का प्रयास होगा कि मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक हो। ताकि स्थानीय विकास योजनाओं, जनसमस्याओं और कार्यकर्ताओं के मुद्दों पर विचार विमर्श कर तत्काल समाधान चर्चा हो सके। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिन में इस दौरे को लेकर संगठन की कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

 

उन्होंने राज्य में एसआईआर की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर पूरी तरह इस संवैधानिक प्रक्रिया के साथ है। हमारा संगठन और कार्यकर्ता चुनाव आयोग को हर संभव मदद करेंगे। जिसके लिए शीघ्र ही विस्तृत कार्य योजना तैयार, सांगठनिक तैयारी कर ली जाएगी। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा लगातार भाजपा नेताओं पर की जा रही अनर्गल बयानबाजियां एवं भविष्यवाणियों पर व्यंग करते हुए उन्होंने कहा की वह दूसरों की हस्तरेखा देख रहे हैं जबकि उनकी कुंडली में ही नाड़ी षडाष्टक दोष है। इसी वजह से वह किसी भी दल में टिक नहीं पाते हैं। पहले सपा में गए फिर बसपा गए, लेकिन वहां जन्मपत्री नहीं जुड़ी और भाजपा में तो कभी जुड़ने का अवसर ही नहीं आया। वहीं कांग्रेस में कितने दिन तक वे टिक सकेंगे, स्वयं उनको भी भरोसा नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...