Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड पहली बार दो चरणों में हो रहा पंचायत चुनाव इस बात का...

पहली बार दो चरणों में हो रहा पंचायत चुनाव इस बात का संकेत है कि सब कुछ सामान्य नहीं- करण माहरा

  • कांग्रेस आगामी पंचायत चुनाव पूरी ताकत और मजबूती के साथ लड़ेगी

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार हरिद्वार जनपद को छोड़कर प्रदेश के अन्य 12 जनपदों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया की इस अधिसूचना पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस आगामी पंचायत चुनाव पूरी ताकत और मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अपने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्थानीय नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता से मिल रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर संगठन आगामी निर्णय लेगा।

 

करन माहरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में रोस्टर जीरो करना अत्यंत निंदनीय है। कई पंचायत सीटें तीन-तीन बार सामान्य रही हैं, तो कई सीटें लगातार तीन-तीन बार आरक्षित कर दी गई हैं। जबकि पंचायत में आरक्षण निर्धारण का मामला नैनीताल हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जिस पर 23 जून को सुनवाई होनी है। ऐसे में धामी सरकार ने ऐसा करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ बेमानी की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि जिन समुदायों को प्रतिनिधित्व का मौका मिलना चाहिए था, भाजपा की हठधर्मिता के कारण वे इससे वंचित हो रहे हैं।  करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड में यह पहली बार हो रहा है कि पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि सब कुछ सामान्य नहीं है। इसके अलावा, जिस तरह वोटिंग लिस्ट में करीब चार लाख नए वोट जुड़े हैं, वह भी विचारणीय विषय है।

 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महाराष्ट्र में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, उसी तरह उत्तराखंड में भी हालात बनते नजर आ रहे हैं। करन माहरा ने आशंका जताई कि जिस तरह उत्तराखंड नगर निगम चुनाव को प्रभावित किया गया था, उसी तरह पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही करन माहरा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन में अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इसकी जड़ें भारत में ही हैं। करन माहरा ने मांग की कि उत्तराखंड के हर विद्यालय में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री धामी योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति करें, तो कांग्रेस पार्टी स्वयं आगे बढ़कर उनका धन्यवाद करेगी।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...