Thursday, July 2, 2026
Home उत्तराखंड पहली बारिश में ही दिखने लगे गड्ढे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का बुरा हाल

पहली बारिश में ही दिखने लगे गड्ढे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का बुरा हाल

दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी तय करने में पहले 5 से 6 घंटे का वक्त लगता था। 14 अप्रैल 2026 को एक्सप्रेवे के उद्घाटन के बाद यह दूरी सिर्फ 2 से 3 घंटे में सिमट गई है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने 210 किलोमीटर लंबे महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे का निर्माण किया था लेकिन अब इस पर सवाल उठ रहे हैं। पहली बारिश में ही सड़क पर कुछ जगहों पर गड्ढे हो गए हैं, जिनकी वजह से गाड़ियां हादसे का शिकार हुईं हैं। यह प्रोजेक्ट करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है लेकिन तेज बारिश स सड़क से नहीं झेली जा रही है। सिर्फ 3 महीने के भीतर हाइवे के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। बारिश शुरू होने से पहले ही एक्सप्रेसवे की स्लैब से पानी टपकने की बात सामने आई है।

 

3 महीने की पहली बारिश में ही बन गए गड्ढे

शास्त्री पार्क से खजूरी खास की ओर जाने वाली एक सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है। बारिश की वजह से ड्रेनेज ब्लॉक हुए तो स्लैब के किनारे भी टपकने लगे हैं। सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। सोशल मीडिया पर देहरादून एक्सप्रेसवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर दो गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं। पत्रकार सचिन गुप्ता ने X पर एक्सप्रेसवे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स देहरादून एक्सप्रेसवे का हाल बताता नजर आ रहा है। शख्स वायरल वीडियो में कह रहा है, ‘सुबह से देख चुका हूं 4 से 5 गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं, मेरी रिम टेढ़ी हो गई है।’

 

लोग क्या कह रहे हैं?

सचिन गुप्ता ने कहा, ’12 हजार करोड़ रुपए से बने वर्ल्ड क्लास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे को देख लीजिए। बरसाती सीजन शुरू होते ही गड्ढे बन गए हैं। गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। इसी 14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी ने उदघाटन किया था।’ एक और X यूजर समीर ने लिखा, ’12 हजार रोड़ रुपये? इसमें तो भ्रष्टाचार हुआ है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसी तस्वीरों के साथ उद्घाटन वाली ऐतिहासिक तस्वीर भी शेयर की जानी चाहिए।’ राकेश बोहरा नाम के एक X यूजर ने लिखा, ’12 हजार करोड़ रुपए से बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस रोड देख रहे हो? कितने लोगों को पैसा खिलाया गया होगा तो ऐसे सड़क का निर्माण हुआ होगा। जरा सोचो ऐसी सड़क को पास भी कैसे कर देते हैं अधिकारी। मतलब ऊपर से नीचे तक सभी घूसखोर भरे पड़े हैं।’

RELATED ARTICLES

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो ये 4 गलत‍ियां न करें, पर‍िवहन व‍िभाग ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ दिनों में हुए हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सहारनपुर के पास हुए एक...

उत्तराखंड में मां और नवजात की सेहत को मिलेगा कवच, ये है धामी सरकार का प्लान

केंद्र सरकार ने मातृ और नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सुमन रोडमैप-2030 जारी किया है। इस पहल के तहत उत्तराखंड...

चारधाम यात्रा में लगातार बारिश से हालात भयावह, नदियां उफान पर; बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद

उत्तराखंड में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। राज्य के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। खासकर पहाड़ी जिलों में तेज बारिश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पहली बारिश में ही दिखने लगे गड्ढे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का बुरा हाल

दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी तय करने में पहले 5 से 6 घंटे का वक्त लगता था। 14 अप्रैल 2026 को एक्सप्रेवे...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो ये 4 गलत‍ियां न करें, पर‍िवहन व‍िभाग ने जारी की जरूरी एडवाइजरी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ दिनों में हुए हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सहारनपुर के पास हुए एक...

उत्तराखंड में मां और नवजात की सेहत को मिलेगा कवच, ये है धामी सरकार का प्लान

केंद्र सरकार ने मातृ और नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सुमन रोडमैप-2030 जारी किया है। इस पहल के तहत उत्तराखंड...

चारधाम यात्रा में लगातार बारिश से हालात भयावह, नदियां उफान पर; बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद

उत्तराखंड में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। राज्य के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। खासकर पहाड़ी जिलों में तेज बारिश...

उत्तराखंड कांग्रेस में टिकटों के लिए मची सिर फुटौव्वल, नेतृत्व परेशान

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने में अभी समय है, लेकिन इससे पहले ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में टिकट को लेकर मचे...

उत्तराखंड में लास्ट फेज में एसआईआर, लेकिन इन मतदाताओं की दोबारा होगी जांच

प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतिम चरण में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मतदाता सूची को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने...

उत्तराखंड में पीसी ध्यानी बने यूपीसीएल के नए एमडी, एके सिंह को यूजेवीएनएल की जिम्मेदारी

उत्तराखंड सरकार ने पीसी ध्यानी को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और एके सिंह को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) का नया प्रबंध...

उत्तराखंड में नया धार्मिक पाठ्यक्रम लागू, स्कूल मदरसों में जबरन शिक्षा पर रोक; पांच मुख्य बातें

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की ओर से तैयार किए गए धार्मिक शिक्षा पाठ्यक्रम को ही स्कूल मदरसे अपने यहां पढ़ाएंगे। इन स्कूल मदरसों में...

उत्तराखंड में बदले मनरेगा के दिन, VB-GRAMG में अब 125 दिन का रोजगार; बढ़ गई मजदूरी

उत्तराखंड में बदले मनरेगा के दिन, VB-GRAMG में अब 125 दिन का रोजगार; बढ़ गई मजदूरी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में...

भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, 59 सड़कें बंद; पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया...