Saturday, July 4, 2026
Home उत्तराखंड रीजनल पार्टी ने भाजपा को बादाम भेजकर याद दिलाया लोकायुक्त का वादा

रीजनल पार्टी ने भाजपा को बादाम भेजकर याद दिलाया लोकायुक्त का वादा

देहरादून। लोकायुक्त गठन के वादे को याद दिलाने के लिए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP) के कार्यकर्ता आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने कार्यालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। 7 मई 2026 को सुबह 10 बजे नेहरू कॉलोनी, फवारा चौक से कूच कर पहुंचे RRP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदर्शनकारियों ने “लोकायुक्त दो, वादा निभाओ” जैसे नारे लगाए। नायब तहसीलदार सुरेश सेमवाल मौके पर पहुंचे और पार्टी नेताओं से ज्ञापन तथा बादाम का गिफ्ट हैंपर प्राप्त किया। उन्होंने इसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा, “भाजपा ने 2017 में 100 दिनों में लोकायुक्त बनाने का वादा किया था। 9 साल बीत गए, दो बार सरकार बनी, लेकिन वादा आज भी अधर में है। हम शांतिपूर्ण तरीके से सिर्फ वादा याद दिलाने आए थे।” प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा, “आज का कार्यक्रम सफल रहा। हमने बादाम भेंट के माध्यम से अपना संदेश दिया है। यदि जल्दी लोकायुक्त का गठन नहीं किया गया तो हमारा आंदोलन और तेज होगा।” उत्तराखंड आंदोलन प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला पटवाल ने कहा, “लोकायुक्त के बिना भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग सकता। उत्तराखंड आंदोलन की भावना को जिंदा रखते हुए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

 

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने अन्य राजनीतिक दलों और जनसंगठनों से इस मुद्दे पर समर्थन देने की अपील की है। इस कार्यक्रम मे शिवप्रसाद सेमवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुलोचना ईष्टवाल प्रदेश अध्यक्ष ,भगवती प्रसाद नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ,भगवती प्रसाद गोस्वामी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, ऊषा डोभाल समानता पार्टी महिला अध्यक्ष, अनिल डोभाल,पंकज उनियाल, स्वाभिमान मोर्चा रायपुर प्रभारी, सुरेन्द्र चौहान ,शुशीला पटवाल ,बसंती गोस्वामी, योगानंद उनियाल, मीना थपलियाल ,रजनी कुकरेती,मंजू रावत. यसोदा रावत,सुमन रावत,शांति चौहान, आशा चौहान, दुर्गा नौटियाल सत्या प्रकाश गौड़ जी, सुरेशानंद डोभाल, रघुवीर सिंह बिषट जी,शैलेंद्र नैगी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें : सतपाल महाराज

प्रभारी मंत्री ने कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन...

शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत

स्थानांतरण एक्ट से छूट के लिये भी कार्मिक विभाग को भेजा जायेगा प्रस्ताव कहा, पदोन्नति प्रकरणों के समाधान को अध्यादेश होगा अंतिम विकल्प देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग...

एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या

एसआईआर के बहाने विभागीय काम बाधित होने पर नाराज हुई मंत्री अगस्त तक शत प्रतिशत केंद्रो पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां नियुक्त करने के निर्देश देहरादून। एसआईआर में व्यस्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें : सतपाल महाराज

प्रभारी मंत्री ने कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन...

शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत

स्थानांतरण एक्ट से छूट के लिये भी कार्मिक विभाग को भेजा जायेगा प्रस्ताव कहा, पदोन्नति प्रकरणों के समाधान को अध्यादेश होगा अंतिम विकल्प देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग...

एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या

एसआईआर के बहाने विभागीय काम बाधित होने पर नाराज हुई मंत्री अगस्त तक शत प्रतिशत केंद्रो पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां नियुक्त करने के निर्देश देहरादून। एसआईआर में व्यस्त...

एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पोस्ट से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का राज देहरादून। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में घरेलू सहायिका द्वारा की गई लाखों रुपये के हीरे...

भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भिलाडू में प्रस्तावित स्टेडियम के निर्माण को लेकर खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ...

मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं...

ईसी रोड पर युवाओं के झगड़े में चले तलवार-खुखरी

ईसी रोड स्थित आनंद भवन के पास बुधवार रात युवाओं के झगड़े में तलवार और खुखरियां खिंच गई। 10-15 दबंगों ने एक युवक पर...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम

पहले खराब सड़कों के चलते हमारा सफर लंबा और थकान भरा रहता था. लेकिन अब हर तरफ एक्सप्रेसवे बनने से लंबी यात्रा करना आसान...

डौसनी गांव में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

शुक्रवार सुबह हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के गांव डौसनी में मदनपाल पुत्र जसवंत सिंह के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप...

उत्तराखंड में पांच ऊर्जा परियोजनाओं पर बड़े फैसले, उपनल कर्मियों के लिए भी अच्छी खबर

यूजेवीएन लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी दी गई, वहीं राज्य की कई प्रमुख जलविद्युत व पंप्ड...