Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड रेखा आर्या ने राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार...

रेखा आर्या ने राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की पोशाक पहनकर की शिरकत, आंगनबाड़ी बहनों के साथ ली सेल्फी

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सर्वे चोक स्थित आईआरडीटी सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली” एवं “आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार”( 2022-23) समारोह में सम्मलित हुई,कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर विधायक खजानदास ने की। जहां कार्यक्रम में आज प्रदेश की 14 महिलाओं को “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली” पुरुस्कार तथा 35 महिलाओं को “राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री” पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।साथ ही विजेताओं के बैंक खातों में पुरुस्कार की धनराशि आनलाइन जारी की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरूस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए कहा कि पुरूस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं के साथ खडे होकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास कर रही है। उन्होने बताया कि तीलू रौतेली व आंगनवाडी कार्यकत्री दोनो पुरस्कारों की धनराशि रु0 51 हजार करते हुए मुख्यमंत्री घोषणा पूर्ण कर ली गई है। व्यक्गित अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके दोनो बच्चों की स्कूली शिक्षा की नीव आंगनबाडी केन्द्र पर ही पड़ी है,ऐसे में वह आंगनबाडी कर्मियों के साथ परिवार जैसा महसूस करते हैं।कहा कि तीलू रौतेली के साहस का प्रतीक हमारी सभी बहने है। महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने में किये गये प्रयासों में सरकार की प्राथमिकता झलकती है। विभिन्न विभागों की महिला परक योजनाओं की प्रगति बताते हुए मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों से आहवाहन किया कि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त कर अन्य महिलाओं तक पहुचाई जाये। महिलाओं की प्रगति का संकल्प “विकल्प रहित” है जिसे पूर्ण करने में राज्य वासियों को अपनी पूरी क्षमता से योगदान देना है।

वहीं विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने समारोह में आंगनबाडी कार्यकत्री की पोशाक पहनकर प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आंगनबाडी की पोशाक पहनकर वह स्वयं को उनके समान मेहनती, अनुशासित और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की परिकल्पना में तीलू व आंगनबाडी कार्यकत्री जैसा जीवट सीखने की इच्छा व साहस के गुण समाहित है।उन्होंने कहा कि महिलायें अपने अन्दर की क्षमता को पहचानें और समाज को आगे बढायें।साथ ही कहा कि तीलू रौतेली के जन्मदिवस के अवसर पर आधुनिक तीलू रौतेली व आंगनबाडी कार्यकत्रियों का सम्मान किया जा रहा है। सरकार महिलाओं और उनके उत्थान के लिए कई सारी योजनायें चला रही है। उन्होंने कहा कि रंग, जाति व लिंग तीन तरह के भेदभाव समाप्त कर ही समाज में महिलाओं की तरक्की सुनिश्चित हो सकती है। तीलू रौतेली एवं ऑगनबाडी पुरूस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में खेल जगत में उत्तराखण्ड की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर नये कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

बताते चले कि राज्य की विषम परिस्थितियों में शिक्षा, समाज सेवा, साहसिक कार्य, खेल, कला, क्राफ्ट, संस्कृति, पर्यावरण एवं कृषि आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला एवं किशोरियों को राज्य स्त्री शक्ति “तीलू रौतेली” पुरूस्कार प्रतिवर्ष वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस 8 अगस्त को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदान किया जाता हैं। इस योजना के अन्तर्गत चयनित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, रू0 51 हजार की धनराशि ऑनलाईन जारी करते हुए प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।

राज्य स्तरीय आगनबाडी कार्यकत्री पुरूस्कार हेतु राज्य में न्यूनतम 05 वर्ष से निरन्तर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री / मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री जिनके केन्द्र पर ग्रामीण क्षेत्रों में 3 से 6 वर्ष के न्यूनतम 08 एवं शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम 18 बच्चे पंजीकृत हो एवं समस्त लाभार्थी पोषण ट्रेकर एप में पंजीकृत हो,आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन केन्द्रों में अभिलेखों का उचित रख-रखाव,अनुपूरक पोषाहार का नियमित वितरण एवं जनसमुदाय को योजनाओं के प्रति जागरुक किया हो, कुपोषण उन्मूलन हेतु विशेष प्रयास किया हो एवं वर्ष में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का नियमित आयोजन किया हो, आगनवाड़ी केन्द्र व केन्द्र के आस-पास की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया हो, उनकी कार्यप्रणाली में बेहतर परिणाम एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से इस पुरुस्कार में कार्यकत्री को रू० 51 हजार की धनराशि ऑनलाईन, प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...