Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड जनपदों से तलब की निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की रिपोर्ट

जनपदों से तलब की निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की रिपोर्ट

  • विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने शिक्षा महानिदेशक को दिये निर्देश
  • कहा, अगले शैक्षणिक सत्र के लिये एक माह में पूर्ण करें टेंडर प्रक्रिया

प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी जनपदों से निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण संबंधी रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र के लिये निःशुल्क पाठ्य पुस्तक इत्यादि के क्रय हेतु टेंडर प्रक्रिया अभी से शुरू करने को कहा।

 

विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक, अभ्यास पुस्तिका, गणवेश, स्कूल बैग एवं अन्य पठन सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही है। जिसके तहत गणवेश व स्कूल बैग आदि के लिये धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के खाते में भेजी जाती है, जबकि पाठ्य पुस्तक एवं अभ्यास पुस्तिकाएं विभाग द्वारा सीधे स्कूलों में पहुंचाई जाती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभिभावकों द्वारा बताया गया कि दूरस्थ क्षेत्र के कई विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। जिसको देखते हुये शिक्षा महानिदेशक को सभी जनपदों से रिपोर्ट तलब कर एक सप्ताह के भीतर आख्या उपलब्ध करने के निर्देश दे दिये है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु पाठ्य पुस्तकों के क्रय की टेंडर प्रक्रिया अभी से शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि सत्र शुरू होते ही विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा सके।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शैक्षणिक भ्रमण योजना के तहत प्रदेशभर के छात्रों के चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर उन्हें भ्रमण पर भेजा जाय। इसके साथ ही उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों के पुनर्निर्माण की प्रगति आख्या भी अधिकारियों से तलब की। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि सरकार द्वारा आपदा मोचन निधि के तहत सभी जनपदों को धनराशि उपलब्ध कराई गई थी लेकिन कई जनपदों द्वारा अभीतक निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किये हैं। इस संबंध में उन्होंने शिक्षा महानिदेशक को सभी जनपदों में निर्माण कार्य की ऑनलाइन समीक्षा करने व कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में आउटसोर्स के तहत भरे जाने वाले चतुर्थ श्रेणी पदों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

 

प्राथमिक शिक्षकों भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश

विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने समीक्षा बैठक में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डॉ. रावत ने बताया कि वर्तमान में प्रदेशभर में लगभग प्राथमिक शिक्षकों के 2100 पद रिक्त चल रहे हैं। जिन में से 451 पदों को भरने पर उच्च न्यायालय की रोक लगी है। शेष रिक्त पदों को भरने हेतु विभागीय अधिकारियों को शीघ्र विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही सुगम जनपदों के रिक्त पदों के सापेक्ष लम्बे समय से दुर्गम में सेवारत शिक्षकों का समायोजन करने की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिये हैं ताकि नई भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित प्राथमिक शिक्षकों को दुर्गम क्षेत्रों में ही प्रथम तैनाती दी जा सके।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...