Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने safe drugs: safe life" campaign के...

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने safe drugs: safe life” campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ पटेलनगर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त किया निरीक्षण

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life” campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ जनपद देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें  मनेन्द्र सिंह राणा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, विनोद जगुडी एवं निधि रतूडी, औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, जनपद देहरादून शामिल रहे।

 

निरीक्षण में निम्नलिखित मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट के रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए। ए-वन फॉर्मेसी, पश्चिम पटेलनगर, देहरादून – फॉर्मासिस्ट प्रीति गोयल अनुपस्थित रही। स्टोर में कक्षा 10 वीं पास आशिष देवीलाल उपस्थित पाये गए, जिस पर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। 02 सी०सी०टी०वी कैमरे पाये गए और फिज के तापमान डिस्प्ले पर 17 डिग्री तापमान पाया गया। तापमान डिस्प्ले को ठीक कराने के निर्देश दिये गए। उक्त स्टोर में फॉर्मासिस्ट की अनुपस्थिती और अन्य अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को उसी समय बंद करवाया गया और स्पष्टीकरण अतिशीघ्र कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गए।

 

खालसा मेडिकल स्टोर, पश्चिम पटेलनगर, देहरादून – फॉर्मासिस्ट संदीप पाल निरीक्षण के दौरान उपस्थित पाये गए। 02 सी०सी०टी०वी कैमरे और फिज में तापमान डिस्प्ले पाया गया। एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी पाया गया। दवाईयों के कम-विक्रय बिल का भी निरीक्षण किया गया। बताया गया कि नार्कोटिक्स दवाईयां स्टोर में नहीं बेची जाती। कफ सिरप के विषय में भी पूछताछ करने पर पाया गया कि कफ सिरप बैंक से पृथक कर रखी गयी है। निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर की साफ-सफाई के निर्देश दिये गए। एम०पी०एस० मेडिकोज, निकट महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, देहरादून – फॉर्मासिस्ट मनोज तिवारी उपस्थित पाये गए। फिज में तापमान डिस्प्ले पाया गया। कय-विक्रय बिल दिखाया गया। मार्कोटिक्स दवाईयों का भी विक्रय किया जाता है। एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी पाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा उक्त स्टोर के कय-विक्रय रजिस्टर को व्यवस्थित और सही करने के निर्देश दिये।

 

राधे मेडिकोज, निकट महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, देहरादून – स्टोर के प्रो० योगेश और फॉर्मासिस्ट शिवकुमार अनुपस्थित पाये गए। फॉर्मासिस्ट काशीराम उपस्थित पाया गया, जिसका लॉईसेन्स उत्तरप्रदेश में रजिस्टर है। फिज में तापमान डिस्प्ले पाया गया और 05 सी०सी०टी०वी कैमरे पाये गए। एक्सपायर दवाईयों के स्टोरेज की व्यवस्था नहीं पायी गयी। निरीक्षण टीम द्वारा कय-विक्रय दवाईयों के बिल का अवलोकन किया गया। स्टोर में गंदगी अधिक पायी गई, जिसपर स्टोर में साफ-सफाई के रखने के निर्देश दिये गए। उक्त स्टोर में फॉर्मासिस्ट की अनुपस्थिती और अन्य अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को उसी समय बंद करवाया गया और स्पष्टीकरण अतिशीघ्र कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गए।

 

सिमरन फॉर्मेसी, निकट महंत इंदेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, देहरादून – निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्टोर में उपस्थित फार्मासिस्ट लॉईसेन्स पर रजिस्टर्ड नहीं है। कुल 05 फॉर्मासिस्ट है, जिसमें 03 रजिस्टर्ड अनुपस्थित पाये गए। फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं पाया गया और कुल 07 सी०सी०टी०वी कैमरे पाये गए। एक्सपायर दवाईयों के स्टोरेज की व्यवस्था पायी गयी। नार्कोटिक्स दवाईयों का विक्रय किया जाता है, जिसका बिल निरीक्षण टीम द्वारा जांचा गया। उक्त स्टोर में सभी रजिस्टर्ड फॉर्मासिस्टों की अनुपस्थिती और लॉइसेन्स में अनियमितताओं (प्रो० व पार्टनरशिप एक साथ) के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर के क्रय-विक्रय पर रोक लगाया गया और स्पष्टीकरण अतिशीघ्र कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गए।

 

साई कृपा मेडिकोज, निकट महंत इंदेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, देहरादून – निरीक्षण के दौरान लाइसेंस पर रजिस्टर्ड फॉर्मासिस्ट जयवीर सिंह अनुपस्थित मिले। बताया गया कि लॉइसेन्स कॉपी स्टोर को उपलब्ध नहीं है, उसकी जगह ई-इंटीमेशन दिखाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा क्रय-विक्रय बिल देखा गया। फ्रीज में तापमान डिस्ले पाया गया और कुल 05 सी०सी०टी०वी कैमरे पाये गए। एक्सपायर दवाईयों के स्टोरेज की व्यवस्था पायी गयी। निरीक्षण टीम द्वारा उक्त स्टोर के क्रय-विक्रय रजिस्टर को व्यवस्थित और सही करने के निर्देश दिये गए, साथ ही अन्य अनियमितताओं के कारण क्रय-विक्रय पर रोक लगाया गया। ए-वन फॉर्मेसी, निकट महंत इंदेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, देहरादून फॉर्मासिस्ट अंजुम निरीक्षण के समय उपस्थित पायी गई। फ्रीज में तापमान डिस्प्ले, ०३ सी०सी०टी०वी कैमरे और एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज पाया गया। नार्कोटिक्स और कय-विक्रय बिल के रजिस्टर / फॉईल के साथ कम्प्यूटर पर भी दिखाई गयी। निरीक्षण टीम द्वारा उचित दिशा-निर्देश दिये गए।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...