Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के धराली हरसिल दौरे से भाजपा के...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के धराली हरसिल दौरे से भाजपा के पेट में दर्द

  • आपदा कार्यों में हो रही लापरवाही की पोल खुलने के डर से दो दिन तक माहरा को भटवाड़ी से आगे नहीं जाने दिया
  • आपदा राशि को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश
  • नेपाली व बिहारी मजदूरों के परिजन अपनों की तलाश में भटक रहे

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा के उत्तरकाशी जिले के आपदा ग्रस्त धराली हरसिल क्षेत्र के दौरे से भाजपा नेतृत्व में जो बौखलाहट है वह आपदा कार्यों में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की पोल खुलने का डर है और इसीलिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बेहद हल्की टिप्पणी की है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। श्री धस्माना ने यह पलटवार कल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा दिए गए उस बयान पर किया जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा और कुछ नहीं केवल आपदा में अवसर तलाश करना है।

धस्माना ने कहा कि स्वयं तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ऐसी दुख की घड़ी में जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश भर में जिला पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त में लगे हैं और सबसे अफसोसनाक बात तो यह है कि जिस उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धराली हरसिल में यह भयंकर महा आपदा आई है उसी जिले के जिला पंचायत सदस्यों को धूम धाम के साथ हंसी ठहाकों के बीच भाजपा में शामिल किया गया और इससे ज्यादा शर्म की बात यह है कि भाजपा के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष समेत भाजपा में शामिल होने वाले निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ने दो शब्द भी श्रद्धांजलि के आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए नहीं बोले।

धस्माना ने कहा कि कायदे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आपदा ग्रस्त धराली हरसिल में कैंप कर वहां की लोगों की सेवा में अपने कार्यकर्ताओं। और नेताओं के साथ जुटना चाहिए था किंतु वे तो पंचायत चुनावों के लिए जिला पंचायत व छेत्र पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त में मशगूल हैं।  धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री माहरा आपदा की सूचना मिलते ही उसी दिन रात्रि में कुमाऊं से आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो गए और भटवाड़ी में प्रशाशन द्वारा दो दिन तक जब उनको आगे जाने की।अनुमति नहीं दी गई तो वे पैदल ही खतरनाक चट्टानों पर रस्सियों से मंकी क्रॉलिंग करते हुए व तेज भाव वाले पानी में गटर व बल्लियों के सहारे पानी पार कर बयालीस किलोमीटर पैदल चल कर धराली हरसिल पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर उनका दुख दर्द साझा किया और सेना आईटीबीपी एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के लोगों से मिले व उनकी हौसला अफजाई की ।

धस्माना ने कहा कि माहरा ने जो बयालीस किलोमीटर का रास्ता पैदल चल कर तय किया वहीं काम स्थानीय जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी कर सकते थे किंतु दो दिनों तक खराब मौसम टूटी हुई सड़क का भाना बना कर राहत बचाव कार्य बहुत धीमी गति से हुआ जिसके कारण बहुत सारे प्रभावित लोगों को बचाया जा सकता था।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...