Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून युवा केंद्र आमवाला पहुंची जहाँ उन्होंने “मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी” के तहत जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यहाँ खेल मंत्री ने विभिन्न जनपदों से आये हुए खिलाड़ियों से उनका परिचय जाना साथ ही सरकार कि और से खिलाड़ियों को प्रदान कि जा रही योजनाओं कि जानकारी ली। खेल मंत्री ने कहा की मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अभी तक “मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी” में 317988 खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैँ जो क़ि बीते 10 वर्षो में सबसे अधिक है। कहा की उन्हें उम्मीद है की जल्द ही यह आकड़ा और अधिक बढेगा को की इस बात का संकेत है कि अब हमारे बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ अपने खेल को भी महत्व दे रहे है।

 

बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों आज समाज में खेल के प्रति धारणा पूरी तरह बदल चुकी है। जो लोग खेल को पहले निम्न स्तर का मानते थे आज वह अपने बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैँ। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई सारी योजनाएं संचालित कर रही है। बीते दिनों ही कैबिनेट में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए हमने आउट ऑफ़ टर्न जॉब के प्रस्ताव को संस्तुति दी है जो इस बात को परिलक्षित करता है की सरकार हमारे खिलाड़ियों के प्रति गंभीर है। मैं आप सभी बच्चों से यही कहना चाहती हूं कि प्यारे बच्चों आज खेल को लेकर समाज की सोच में बहुत परिवर्तन आया है क्योंकि जो समाज खेल को निम्न स्तर का समझते थे आज उनकी धारणा पूरी तरह बदल चुकी है।

 

खेल मंत्री ने कहा की राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के भविष्य को सवांरने के लिए आउट ऑफ़ टर्न जॉब का प्रस्ताव भी कैबिनेट में पास किया जा चुका है साथ ही सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत का आरक्षण भी दिया जा रहा है। मूझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी आने वाले समय में अपने खेल के माध्यम से देश और प्रदेश के साथ अपने माता -पिता और समाज का नाम अवश्य रोशन करेंगे।इस दौरान खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें भी प्रेषित की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल जी, उपनिदेशक शक्ति सिंह जी, एस. के.जयराज जी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ो खिलाड़ी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...