Friday, August 21, 2026
Home उत्तराखंड श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को...

श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

श्रीनगर में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण

पौड़ी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए श्रीनगर क्षेत्र में अध्ययन की आधुनिक सुविधा जल्द उपलब्ध होने वाली है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का शुक्रवार को शिक्षा मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों को भवन निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का पूरी तरह पालन करने और काम को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आधुनिक संसाधन और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है।

ई-लर्निंग और अध्ययन कक्ष की होगी सुविधा

ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें, ई-लर्निंग की सुविधा और पर्याप्त अध्ययन कक्ष उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए विशेष रूप से अनुकूल अध्ययन माहौल विकसित किया जाएगा। यहां छात्र शांत और व्यवस्थित वातावरण में नियमित पढ़ाई कर सकेंगे।

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी सुगम होगा भवन

ई-लाइब्रेरी के निर्माण में दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। भवन में रैंप समेत आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि दिव्यांग छात्र भी आसानी से अध्ययन केंद्र का इस्तेमाल कर सकें।

श्रीनगर के साथ कीर्तिनगर-चौरास के छात्रों को भी लाभ

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह ई-लाइब्रेरी केवल श्रीनगर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कीर्तिनगर और चौरास क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र के रूप में काम करेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा उच्च शिक्षा से जुड़े अध्ययन के लिए भी छात्र यहां सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू अश्वनी रावत ने बताया कि क्षेत्र में ई-लाइब्रेरी का निर्माण विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल है। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को इससे बेहतर अध्ययन सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के साथ कोटद्वार में भी इसी तरह की ई-लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

CBI जांच पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा, एजेंसी को अपना काम करने दें : विनोद चमोली

अंकिता प्रकरण पर कांग्रेस कर रही राजनीति, CBI तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच CBI जांच पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, स्वतंत्र...

एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण...

मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, नरेंद्रनगर में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे...

नरेंद्रनगर/देहरादून, 21 अगस्त 2026। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

CBI जांच पर सवाल उठाना कांग्रेस की हताशा, एजेंसी को अपना काम करने दें : विनोद चमोली

अंकिता प्रकरण पर कांग्रेस कर रही राजनीति, CBI तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच CBI जांच पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, स्वतंत्र...

एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण...

मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, नरेंद्रनगर में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे...

नरेंद्रनगर/देहरादून, 21 अगस्त 2026। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री...

संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त

हल्द्वानी:  संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ....

राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का शुभारंभ कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर...

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम...

पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर

पौड़ी। उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जिले में सीता सर्किट के समग्र विकास की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में...

श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

श्रीनगर में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण   पौड़ी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए...

एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं...

अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

कोटद्वार:  विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में चिकित्सा प्रबंधन समिति...