Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास...

नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिए कठोरतम विधिक कार्रवाई के निर्देश

​थाना सिडकुल में 14 वर्षीय पीड़िता को गर्भवती करने वाले दुष्कर्म के आरोपी ‘समद’ के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश

​रुड़की के निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रकरण पर जिलाधिकारी व सीएमओ को जनपद स्तरीय समिति गठित कर निष्पक्ष जांच के आदेश, गैर-कानूनी तथ्य मिलने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

बेटियों के साथ ऐसा अमानवीय कुकृत्य व जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों और कानून का उल्लंघन करने वाले केंद्रों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : कुसुम कण्डवाल

​देहरादून/हरिद्वार- जनपद हरिद्वार के अंतर्गत एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने, उसे २२ सप्ताह (लगभग 5 माह) की गर्भवती करने तथा तत्पश्चात रुड़की स्थित एक निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात कराए जाने के प्रयास का एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला प्रकाश में आया है। इस पूरे प्रकरण में जघन्य उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने तत्काल कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , एसपी देहात और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को त्वरित विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष द्वारा थाना सिडकुल (रोशनाबाद) में दी गई तहरीर के अनुसार, १४ वर्षीय नाबालिग किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्द होने पर परिजन उसे बहादराबाद सेंटर ले गए, जहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में उसके २२ सप्ताह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पीड़िता द्वारा परिजनों को दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व से विवाहित और एक बच्चे के पिता, आरोपी समद पुत्र अशरद अली (निवासी: रावली महदूद) ने परिजनों की अनुपस्थिति में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में एसपी देहात हरिद्वार को फोन पर वार्ता के क्रम में निर्देश दिए हैं कि इस कुकृत्य को अंजाम देने वाले आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत कड़ी धाराओं में नियमानुसार कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाए।

वहीं प्रकरण के दूसरे गंभीर पहलू के अनुसार, उक्त अवैध गर्भावस्था को छुपाने के उद्देश्य से रुड़की (रामपुर चुंगी) स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पीड़िता का अवैध गर्भपात कराने का प्रयास भी सामने आया है। इस संबंध में आयोग की अध्यक्ष ने जिलाधिकारी हरिद्वार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि उक्त निजी नर्सिंग होम की भूमिका की जांच हेतु तत्काल एक ‘जनपद स्तरीय संयुक्त जांच समिति’ का गठन किया जाए। अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस पूरे मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच कराई जाए, और यदि जांच में उक्त निजी क्लिनिक या किसी भी चिकित्साकर्मी के स्तर पर कोई भी अवैध अथवा गैर-कानूनी गतिविधि या तथ्य पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, कृत कार्रवाई की आख्या आयोग को भी प्रेषित की जाए।

​मामले पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में हमारी बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके जीवन से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। एक १४ वर्षीय अबोध बालिका को डरा-धमकाकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करना और फिर कानून को ताक पर रखकर अवैध गर्भपात का प्रयास करना अत्यंत जघन्य अपराध है। इस प्रकार का अमानवीय कुकृत्य करने वाले दुष्कर्म के अपराधी और इस अवैध कृत्य में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी दोषी को कानूनन कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। आयोग पीड़ित बेटी के स्वास्थ्य, सुरक्षा और उसे न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...