Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड पीसीसी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पर भाजपा प्रवक्ता द्वारा दिए गए बयान...

पीसीसी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पर भाजपा प्रवक्ता द्वारा दिए गए बयान भाजपा की सोच के दिवालियापन को दर्शाता है – अमरजीत सिंह

पीसीसी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पर भाजपा प्रवक्ता द्वारा दिए गए बयान पर मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने कहा कि मनवीर चौहान का बयान भाजपा की सोच के दिवालियापन को दर्शाता है

चौहान को समझना चाहिए कि कांग्रेस नेता मोदी जी की तरह कैमराजीवी नहीं, ना ही वह हर एंगल की तस्वीरों के साथ प्रोपेगेंडा के लिए 10-15 कैमरामैन लेकर के चलते हैं।

वयोवृद्ध 81 वर्षीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने न सिर्फ श्री बद्री-केदार प्रसाद को सहसम्मान ग्रहण करते हुए अपने हाथों से शीश नवाकर और भगवान बद्रीनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया बल्कि पीसीसी अध्यक्ष जी उन्हें गंगाजल सहित भगवान श्री बद्रीनाथ के अंगवस्त्र भी भेंट किए जिस पर श्री खड़गे जी ने भगवान बद्री विशाल और बाबा केदारनाथ से समस्त देशवासियों के लिए मंगलकामनाएं की।

अमरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के चित्रों पर भाजपा नेता की टिप्पणी उनकी घटिया सोच और भगवान बद्री-केदार व सनातन संस्कृति को आगे रखकर अपनी कुत्सित राजनीति करने को परिलक्षित करती है, भाजपा इस बात का जवाब दे कि बाबा केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी अपने चार-चार कैमरामैन के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और केदारनाथ धाम के प्रांगण में वायरल तस्वीरों के अनुसार जूते पहन कर घूमते दिखते हैं साथ ही बाबा बाबा केदार जी की ओर पीठ कर जनता को संबोधित करते हैं तो क्या वह बाबा केदार का अपमान नहीं और वहीं गुफा में कैमरों के आगे ध्यान करने के नाम पर ढोंग करना अपमान नहीं, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू को मंदिर के अंदर आदिवासी महिला होने के नाते प्रवेश कर पूजा करवाए जाने से रोकना सनातन संस्कृति का अपमान नहीं, श्री केदारनाथ धाम क्यूआर कोड गड़बड़ी मामले से भाजपा के नेता का हाथ नहीं, वहीं केदारनाथ धाम 230 किलो सोना 23 किलो में परिवर्तित हो जाने से क्या भाजपा की भावनाएं और सनातन संस्कृति आहत नहीं हुई।

अमरजीत ने कहा असल बात यह है कि कि भाजपा देश में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से और कांग्रेस के एक दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष और कर्नाटक चुनाव में अपनी हार से घबराई हुई है और बौखलाहट में इस प्रकार के अनर्गल विलाप कर रही है, जबकि भाजपा को इस पर जवाब देना चाहिए उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी का हत्यारा वीआईपी कौन? बढ़ती महंगाई का जिम्मेदार कौन? बढ़ती बेरोजगारी का जिम्मेदार कौन? राज्य के इन मूल प्रश्नों से बचने के लिए और जनता का ध्यान इस ओर से भटकाने के लिए भाजपा नेता निम्न स्तर की टिप्पणियां करते हैं, जबकि उन्हें अपने विकास कार्यों के बारे में जनता को बताना चाहिए जिसका जवाब उनकी डबल इंजन की सरकारों के पास नहीं है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...