Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा पर सख़्ती: सैंपलिंग लक्ष्य शीघ्र पूरा करने, मिलावटखोरों पर कड़ी...

खाद्य सुरक्षा पर सख़्ती: सैंपलिंग लक्ष्य शीघ्र पूरा करने, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई व मोबाइल लैब स्थापित करने के निर्देश

सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर मंथन: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

 

पौड़ी–  जनपद मुख्यालय स्थित जिला सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय सलाहकार समिति (सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार) की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, जनस्वास्थ्य की सुरक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी द्वारा जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत की गयी विभिन्न प्रवर्तन कार्यवाहियों, सैंपलिंग, निरीक्षण तथा जागरुकता अभियानों की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने सैंपलिंग के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में कमी पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने रुद्रपुर स्थित राजकीय प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने में हो रही देरी पर भी गंभीरता जतायी और संबंधित प्रयोगशाला को पत्राचार कर रिपोर्ट समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनपद स्तर पर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने की संभावनाओं का परीक्षण करने के निर्देश भी दिए, ताकि जांच प्रक्रिया को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी बनाया जा सके और मिलावटखोरों में कड़ी कार्रवाई का भय उत्पन्न हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख़्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ‘ईट राइट कैंपस’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों एवं अन्य सरकारी संस्थानों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अनिवार्य रूप से पंजीकृत किया जाए। उन्होंने विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की तत्काल जांच कर शीघ्र परिणाम प्राप्त किए जा सकें तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई संभव हो सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के पौड़ी, श्रीनगर तथा कोटद्वार क्षेत्र में स्थित स्लॉटर हाउस को एक माह के भीतर संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां स्लॉटर हाउस अभी तक स्थापित नहीं हैं, वहां आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा, जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी संजय कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...