Friday, August 14, 2026
Home उत्तराखंड लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता श्री राहुल गांधी जी से मिले उत्तराखंड के...

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता श्री राहुल गांधी जी से मिले उत्तराखंड के विभिन्न संगठन।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चार प्रमुख प्रतिनिधिमंडलों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडलों में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NPS/OPS), उपनल कर्मचारी संघ, नर्सिंग कर्मचारी एवं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडलों ने श्री राहुल गांधी जी के समक्ष कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, नर्सिंग कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा।

श्री राहुल गांधी जी ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने कहा कि इन विषयों का विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा तथा कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से संबंधित आवश्यक एवं महत्वपूर्ण मांगों को कांग्रेस के आगामी घोषणा-पत्र में शामिल करने की दिशा में पार्टी स्तर पर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं सेवा संबंधी समस्याओं, नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों तथा बेरोजगार युवाओं के रोजगार एवं भर्ती संबंधी मुद्दों को लेकर लंबे समय से संघर्ष जारी है। ऐसे में श्री राहुल गांधी जी द्वारा इन समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना उत्तराखंड के कर्मचारियों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल है।

इस अवसर पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ की ओर से श्री राम कण्डवाल, श्री सुरेश सिंह, श्री नितिन दत्ता, श्री बिट्टू वर्मा एवं श्री विशाल शामिल रहे। उपनल कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद गोदियाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री श्री विनय प्रसाद, श्री हरीश कोठारी, श्री अजय डबरियाल, श्री विजय राम शर्मा, श्री गणेश गोदियाल, श्री संतोष पन्त, श्री भरत सिंह भण्डारी, श्री नरदेव सिंह, श्री भूपेन्द्र नेगी, श्री रमेश डोभाल एवं श्री अजय देव शामिल रहे। नर्सिंग कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल में श्री नवल पुण्डीर, श्री राजेन्द्र कुकरेती, सुश्री सीरा बधानी, सुश्री सपना राठौर एवं श्री परवेश रावत उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से श्री बी.पी. सिंह रावत, श्री विकन सिंह रावत, श्री मनोज अवस्थी, श्री सीता राम पोखरियाल, श्री अनीता विश्वकर्मा एवं श्री मक्खन लाल शाह शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडलों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी के माध्यम से उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा आगामी कांग्रेस घोषणा-पत्र में इन महत्वपूर्ण मुद्दों को उचित स्थान मिलेगा।

RELATED ARTICLES

ऋषिकेश सात मोड़ पर पेड़ कटान का भारी विरोध, पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने चेताया—हाथियों का हैबिटेट तबाह होने से बढ़ेगा मानव-वन्यजीव संघर्ष

वक्ताओं का सवाल: जब नेपाली फार्म-देहरादून फोरलेन हाईवे (NH-7) पहले से मौजूद, तो एनएचएआई दूसरा हाईवे क्यों बना रहा है? वक्ताओं ​ने दिया विकल्प—हाथियों की...

रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UP14 TQ 9690 टेंपो ट्रेवलर, सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

दुर्घटना के समय मिनी बस में चालक सहित कुल 22 लोग (21 यात्री और 1 चालक) सवार थे।   घटना की सूचना मिलते ही डॉ0 जगदीश...

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’

सीएम धामी करेंगे सम्मानित देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता श्री राहुल गांधी जी से मिले उत्तराखंड के विभिन्न संगठन।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री...

ऋषिकेश सात मोड़ पर पेड़ कटान का भारी विरोध, पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने चेताया—हाथियों का हैबिटेट तबाह होने से बढ़ेगा मानव-वन्यजीव संघर्ष

वक्ताओं का सवाल: जब नेपाली फार्म-देहरादून फोरलेन हाईवे (NH-7) पहले से मौजूद, तो एनएचएआई दूसरा हाईवे क्यों बना रहा है? वक्ताओं ​ने दिया विकल्प—हाथियों की...

रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UP14 TQ 9690 टेंपो ट्रेवलर, सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

दुर्घटना के समय मिनी बस में चालक सहित कुल 22 लोग (21 यात्री और 1 चालक) सवार थे।   घटना की सूचना मिलते ही डॉ0 जगदीश...

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’

सीएम धामी करेंगे सम्मानित देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं...

घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम

प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री पीपलकोटी। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’...

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

उत्तराखण्ड की राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली विरासत पर गर्व’   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। देश की स्वतंत्रता के...

विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि

देहरादून- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में शुक्रवार को विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में...

महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट

हरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस...

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या

सोमेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को सोमेश्वर क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा का...