Sunday, August 30, 2026
Home उत्तराखंड छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में आयोजित किया गया जन-जागरुकता अभियान

पौड़ी- जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति, विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संयुक्त तत्वावधान में जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज, क्यार्क में एक दिवसीय वृहद जन-जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित प्रावधानों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के प्रावधानों के बारे में जागरुक किया गया। बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी, हिंसा, शोषण अथवा संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के उपयोग एवं इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गयी।

इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को कानूनी रूप से दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया एवं नियमों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षित रहने, किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में सावधानी बरतने तथा किसी भी समस्या को अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित हेल्पलाइन के माध्यम से साझा करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय पंवार, बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता भट्ट, संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी, जिला समन्वयक अभिषेक नेगी एवं परामर्शदाता कविता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या

देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर उत्तराखण्ड के खेल परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। हल्द्वानी के...

चकराता में लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने पांच लोगों को सुरक्षित निकाला

देहरादून। चकराता क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 35 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा सहिया से पहले...

चिड़ोंवाली में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश   देहरादून। चिड़ोंवाली के मंदाकिनी विहार क्षेत्र में बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए पुल को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में आयोजित किया गया जन-जागरुकता अभियान   पौड़ी- जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति, विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या

देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर उत्तराखण्ड के खेल परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। हल्द्वानी के...

चकराता में लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने पांच लोगों को सुरक्षित निकाला

देहरादून। चकराता क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 35 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा सहिया से पहले...

चिड़ोंवाली में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश   देहरादून। चिड़ोंवाली के मंदाकिनी विहार क्षेत्र में बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए पुल को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश...

स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम

मुख्यमंत्री की पहल से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण, ऋण और आजीविका का सहारा   पौड़ी। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में...

हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर उत्तराखंड के खेल क्षेत्र को बड़ी...

बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत

एमकेपी पीजी काॅलेज से 100 दिवसीय नशामुक्ति महाभियान का शुभारम्भ प्रदेशभर में गूंजेगा नशे के विरूद्ध युवा संकल्प, दिलाई जायेगी शपथ देहरादून। सूबे के युवाओं को नशे...

छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में आयोजित किया गया जन-जागरुकता अभियान   पौड़ी- जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति, विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन...

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...