Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड "ड्रग्स फ्री देवभूमि" अभियान की सबसे बड़ी सफलता: STF ने किया करोड़ों...

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान की सबसे बड़ी सफलता: STF ने किया करोड़ों की एमडीएमए फैक्ट्री का भंडाफोड़, नेपाल से मुंबई तक फैला था नेटवर्क

  • मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ मिशन के तहत STF की सटीक कार्रवाई, DGP ने टीम को ₹1 लाख के इनाम की घोषणा की
  • मुख्य सरगना कुनाल कोहली गिरफ्तार, भारी मात्रा में कैमिकल और ड्रग्स बरामद
  • एक फैक्ट्री नहीं, चल रहा था पूरा नेटवर्क
  • अभियुक्त ने पुलिस के सामने कबूल किया की उसने किस तरह से बनाई ड्रग फैक्ट्री

देहरादून, 15 जुलाई 2025:
उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन के अंतर्गत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में न केवल भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्रीकर्सर कैमिकल्स (रॉ मैटेरियल) बरामद किए गए, बल्कि एक अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ, जो नेपाल से लेकर मुंबई तक फैला हुआ था।

STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने थाना नानकमत्ता क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से साहनी नर्सरी तिराहे से एमडीएमए ड्रग्स बनाने वाले गिरोह के सरगना कुनाल राम कोहली को धर दबोचा। उसके पास से ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त 126 लीटर कैमिकल, 28 किलो पाउडर और 7.41 ग्राम तैयार एमडीएमए बरामद की गई।

इस संबंध में थाना नानकमत्ता में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। STF प्रमुख नवनीत भुल्लर ने बताया कि यह गिरोह मुंबई, बनारस, गाजियाबाद, नेपाल और उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था और पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में मुर्गी फार्म की आड़ में यह अवैध धंधा चलाया जा रहा था।

जांच में खुलासा हुआ कि महाराष्ट्र के ठाणे में 31 मई को पकड़े गए दो व्यक्तियों से मिली जानकारी के आधार पर उत्तराखंड में इस नेटवर्क का पता चला। पहले बनारस और फिर पिथौरागढ़ में कुनाल और उसके सहयोगियों ने ड्रग फैक्ट्री स्थापित की थी। मुंबई पुलिस और नेपाल पुलिस के सहयोग से इस नेटवर्क को ट्रेस किया गया। इसके बाद कार्रवाई की कड़ी में:

26 जून को थल में कैमिकल्स बरामद हुए, जुलाई में चम्पावत से 5.688 किलो एमडीएमए के साथ एक महिला ईशा को गिरफ्तार किया गया, इसी दौरान कुनाल नेपाल भाग गया, लेकिन 14 जुलाई को STF ने उसे फिर से पकड़ लिया।

 

कैमिकल्स और मैन्युफैक्चरिंग विवरण

बरामद कैमिकल्स की मात्रा और प्रकार चौंकाने वाले हैं जिसमे 

  • Dichloromethane (57.5 लीटर)
  • Acetone (20 लीटर)
  • Hydrochloric Acid (47.5 लीटर)
  • Methylamine Solution (0.5 लीटर)
  • Sodium Hydroxide (28 किलो) कि बरामदगी कि गयी है

पुलिस का दावा है कि इन कैमिकल्स को मिलाकर लगभग 6 किलो एमडीएमए तैयार किया जाना था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹12 करोड़ आंकी गई है।  पूछताछ में कुनाल कोहली ने कबूल किया कि वह मुम्बई में मोनू गुप्ता, भीम यादव, बल्ली राम गुप्ता और नवीन नेपाली जैसे तस्करों से जुड़ा था। मुम्बई में केस दर्ज होने के बाद वह फरार होकर टनकपुर आया और वहीं से इस रैकेट की योजना बनाई गई। शुरुआती दौर में बनारस से कैमिकल मंगाकर काम शुरू हुआ और बाद में थल में फार्म किराए पर लेकर उत्पादन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में से कुछ नेपाल भाग गए थे, जिन्हें भारत वापस लाकर गिरफ्तार किया गया।

डीजीपी ने की कार्रवाई की सराहना, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा:

“हम ड्रग्स नेटवर्क को केवल पकड़ने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके वित्तीय स्रोत, आवासीय कड़ियाँ और प्रॉपर्टी की भी जांच कर रहे हैं। NDPS के तहत फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और PIT-NDPS के तहत जब्ती की कार्यवाही भी हो रही है।”

 

एसएसपी STF नवनीत भुल्लर ने बताया कि 44 यूनिट्स की जांच चल रही है, जो प्रीकर्सर कैमिकल्स से जुड़ी हैं। 172 फार्मा इकाइयों का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रदेश के हर थाने को ड्रग डिटेक्शन किट उपलब्ध करा दी गई है।

 

  • डीजीपी ने दी ₹1 लाख की इनामी राशि

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में सम्मिलित STF और पुलिस की टीम को ₹1 लाख की इनामी राशि देने की घोषणा की गई है उत्तराखंड पुलिस की यह कार्रवाई राज्य को ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ बनाने की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है। STF और पुलिस की सटीक योजना, गहन जानकारी और त्वरित कार्रवाई ने न केवल ड्रग माफियाओं को करारा झटका दिया है, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सक्रिय इस नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी इसी प्रकार की सघन कार्यवाही जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...