Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड भाजपा सरकार की विदेश नीति कमजोर, देश में महंगाई से त्रस्त जनता...

भाजपा सरकार की विदेश नीति कमजोर, देश में महंगाई से त्रस्त जनता और संसद में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही : करन माहरा

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य श्री करन माहरा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की विदेश नीति उसकी ताकत, स्वाभिमान और अंतरराष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक होती है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने भारत की विदेश नीति को कमजोर और भ्रमित स्थिति में ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि दशकों से भारत के साथ मजबूत मित्रता निभाने वाले देश जैसे रूस और ईरान के साथ भारत के संबंध संतुलित और सम्मानजनक रहे हैं। इन देशों के साथ भारत ने हमेशा आपसी सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और सामरिक साझेदारी को मजबूत किया था, लेकिन आज ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति को कमजोर कर दिया है और अमेरिका के सामने झुकाव की नीति अपना ली है।

 

माहरा ने कहा कि आज हालात ऐसे बनते जा रहे हैं मानो भारत की विदेश नीति का रिमोट कंट्रोल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हाथ में चला गया हो, जिसके कारण भारत के पारंपरिक मित्र देशों के साथ रिश्तों में दूरी बढ़ती दिखाई दे रही है। यह स्थिति भारत जैसे मजबूत और स्वतंत्र देश की विदेश नीति के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर देश के भीतर आम जनता महंगाई की मार से कराह रही है। आज स्थिति यह है कि लोग गैस सिलेंडर जैसी बुनियादी जरूरत के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं। रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम आदमी की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। जो सरकार “अच्छे दिनों” का सपना दिखाकर सत्ता में आई थी, वही सरकार आज आम लोगों के लिए रसोई तक महंगी कर चुकी है।

 

माहरा ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि जब विपक्ष इन गंभीर मुद्दों को संसद में उठाने की कोशिश करता है, तब सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में देश की जनता से जुड़े मुद्दों – महंगाई, बेरोजगारी और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों – पर चर्चा करना चाहते हैं, तो उन्हें बोलने तक का मौका नहीं दिया जाता। संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है, लेकिन वहां विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

 

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता यह सवाल पूछ रही है कि आखिर सरकार किसके लिए काम कर रही है – देश की जनता के लिए या अपने राजनीतिक हितों के लिए? विदेश नीति में असंतुलन, देश के भीतर बढ़ती महंगाई और संसद में विपक्ष की आवाज को दबाने की प्रवृत्ति यह स्पष्ट दिखाती है कि भाजपा सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल प्रचार की राजनीति कर रही है। माहरा ने कहा कि देश की जनता को मजबूत नेतृत्व, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहिए, न कि ऐसी सरकार जो जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ ले और लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास करे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...