Saturday, July 4, 2026
Home उत्तराखंड ऋषिकेश प्रसूता मामले में सख्त हुई महिला आयोग की अध्यक्ष, आरोपी की...

ऋषिकेश प्रसूता मामले में सख्त हुई महिला आयोग की अध्यक्ष, आरोपी की पहचान कर आयोग के समक्ष पेश करने के दिए निर्देश

  • मजबूरी का लाभ उठाकर किया गया शोषण अक्षम्य, पुलिस आरोपी को शीघ्र चिन्हित कर आयोग के समक्ष करे प्रस्तुत- कुसुम कण्डवाल
  • ​”नारी सम्मान की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध महिला आयोग, अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने पीड़िता के उचित उपचार और पुनर्वास के लिए दिए निर्देश”

​ऋषिकेश/टिहरी। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में एक महिला द्वारा सड़क किनारे बच्ची को जन्म देने की अत्यंत संवेदनशील घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। मामले की सूचना मिलते ही अध्यक्ष ने तत्काल राजकीय चिकित्सालय का दौरा किया, जहाँ उन्होंने प्रसूता महिला का कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों को जच्चा-बच्चा के समुचित एवं निशुल्क उपचार हेतु निर्देशित किया। इस दौरान बाल कल्याण समिति, जनपद टिहरी के अध्यक्ष ऋषि कंडवाल भी उनके साथ उपस्थित रहे।

 

​पूछताछ में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से जालंधर की निवासी है और माता-पिता के देहांत के बाद यहाँ एक कैफे में कार्यरत थी। इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ बने संबंधों के कारण उसने बेटी को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय नागरिकों और पुलिस की सजगता से महिला को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि नवजात बच्ची को बाल कल्याण समिति की कस्टडी में सुरक्षित रखा जाए और पीड़िता के पूर्णतः स्वस्थ होने के पश्चात उसे गरिमापूर्ण आवास हेतु ‘नारी निकेतन’ भेजा जाए। जिसके लिये उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट को निर्देशित किया है।

 

​अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले में थाना प्रभारी मुनि की रेती व पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला की विवशता का लाभ उठाने वाले व्यक्ति की गहन जांच व पहचान कर उसे अविलंब चिन्हित किया जाए और आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोषी को कानून के दायरे में लाकर पीड़िता को उचित न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

विभागीय अधिकारियों को दिये विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश कहा, गंभीर बीमार शिक्षकों व कर्मिकों को दी जायेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति विद्यालयी शिक्षा...

राम मंदिर की तर्ज पर उत्तराखंड के बद्री केदार मंदिरों में भी चढ़ावे की चोरी

केदारनाथ मंदिर में सोने की चोरी का रहस्य अभी भी नहीं खुला अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप गंभीर ...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन

ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि विद्यालयों,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

विभागीय अधिकारियों को दिये विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश कहा, गंभीर बीमार शिक्षकों व कर्मिकों को दी जायेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति विद्यालयी शिक्षा...

राम मंदिर की तर्ज पर उत्तराखंड के बद्री केदार मंदिरों में भी चढ़ावे की चोरी

केदारनाथ मंदिर में सोने की चोरी का रहस्य अभी भी नहीं खुला अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप गंभीर ...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन

ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि विद्यालयों,...

अब नहीं चलेगी फिल्म पाइरेसी! सरकार ने टेलीग्राम को दिया अल्टीमेटम

डिजिटल पाइरेसी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram)...

कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का कहर, आदि कैलाश के श्रद्धालु रास्ते में फंसे

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मानसून ने एक बार फिर विकराल रूप दिखाया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सीमांत जिला पिथौरागढ़ में...

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में देहरादून जनपद...

UKPSC: QR Code से मिलेगी सेंटर लोकेशन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने भर्ती परीक्षाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...

मुख्यमंत्री के निर्देशन में सेवा, सुशासन और समर्पण का महाअभियान शुरू, योजनाओं का लाभ पहुंचेगा अंतिम व्यक्ति तक

जनपद में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता:...

पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें : सतपाल महाराज

प्रभारी मंत्री ने कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन...

शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत

स्थानांतरण एक्ट से छूट के लिये भी कार्मिक विभाग को भेजा जायेगा प्रस्ताव कहा, पदोन्नति प्रकरणों के समाधान को अध्यादेश होगा अंतिम विकल्प देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग...