Saturday, May 16, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में लोकायुक्त का गठन न होना,भाजपा सरकार की नियत में खोट...

उत्तराखंड में लोकायुक्त का गठन न होना,भाजपा सरकार की नियत में खोट – गरिमा

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने उत्तराखंड में वर्ष 2013 से रिक्त पड़े लोकायुक्त पद को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार की नीयत तभी उजागर हो जाती है, जब उसे एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच संस्था की नियुक्ति करने में 13 वर्ष लग जाते हैं।  गरिमा दसौनी ने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय को बार-बार राज्य सरकार को फटकार लगानी पड़ रही है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन भी न्यायालय के दबाव के बिना नहीं कर पा रही है। यदि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर होती तो लोकायुक्त की नियुक्ति वर्षों पहले हो चुकी होती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से एक सशक्त और स्वतंत्र लोकायुक्त की पक्षधर रही है। गरिमा ने कहा कि पूर्व वर्ती हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने भी लोकायुक्त जैसी संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में गंभीर पहल की थी और पारदर्शिता तथा जवाबदेही को शासन की प्राथमिकता बनाया था। रावत के कार्यकाल में लोकायुक्त का गठन करके फाइल दो बार राज भवन गई लेकिन वहां से कोई ना कोई पेंच फंसा कर लौटा दी गई गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा सरकार से यह पूछा जाना चाहिए कि यदि उसकी नीयत साफ है तो लोकायुक्त की नियुक्ति में लगातार देरी क्यों की जा रही है। सर्च कमेटी की बैठक तक समय पर नहीं हो पा रही, बार-बार अदालत से समय मांगा जा रहा है, और जनता को जवाब नहीं दिया जा रहा कि आखिर सरकार किस बात से डर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भर्ती घोटाले, भूमि घोटाले, खनन अनियमितताएं और अन्य भ्रष्टाचार के अनेक मामले सामने आए हैं। यदि एक स्वतंत्र लोकायुक्त सक्रिय होता तो इन मामलों की निष्पक्ष जांच संभव होती और दोषियों पर समय रहते कार्रवाई होती। गरिमा दसौनी ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि लोकायुक्त संस्था के नाम पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन नियुक्ति नहीं की जा रही। यह जनता के धन का दुरुपयोग है और सरकार की प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तत्काल लोकायुक्त की नियुक्ति करे, संस्था को पूर्ण स्वतंत्रता और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए तथा नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए।

गरिमा दसौनी ने कहा, “जिस सरकार को लोकायुक्त से डर लगे, उसकी नीयत पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यदि सब कुछ साफ-सुथरा है तो भाजपा सरकार को एक स्वतंत्र जांच संस्था के गठन से भयभीत नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति पर विश्वास करती है और जनता के हित में उत्तराखंड में एक मजबूत, निष्पक्ष और प्रभावी लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने की गुरु राम राय दरबार के महंत देवेन्द्र से मुलाकात

राज्यवासियों के स्वास्थ्य के लिए गुरु राम राय ट्रस्ट के कार्यों के लिए किया आभार प्रकट   देहरादून: सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी...

इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से अचानक उपनल मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी को...

गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक,योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश महिलाओं के आर्थिक विकास...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड में लोकायुक्त का गठन न होना,भाजपा सरकार की नियत में खोट – गरिमा

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने उत्तराखंड में वर्ष 2013 से रिक्त पड़े लोकायुक्त पद को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा...

कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने की गुरु राम राय दरबार के महंत देवेन्द्र से मुलाकात

राज्यवासियों के स्वास्थ्य के लिए गुरु राम राय ट्रस्ट के कार्यों के लिए किया आभार प्रकट   देहरादून: सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी...

इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से अचानक उपनल मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी को...

गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक,योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश महिलाओं के आर्थिक विकास...

उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत

स्वामी विवेकानंद ई-पुस्तकालय योजना के तहत छात्रों को मिलेगी डिजिटल पुस्तकें   देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

मसूरी क्षेत्र में चल रहे सभी विकास एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए- जोशी   देहरादून। कैबिनेट...

मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त

जिला प्रशासन का ऑपरेशन सफाई; प्रथम चरण में 17 व द्वितीय चरण में 79 अवैध होमस्टे का पंजीकरण निरस्त; एक्शन निरंतर जारी होमस्टे...

उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड को आगामी तीन वर्षों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा

उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति देहरादून। विकासनगर स्थित उप निबंधक कार्यालय में जिलाधिकारी सविन...

शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई: कुसुम कंडवाल

आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान; स्कूलों के पास मदिरा की दुकानों और संदिग्ध केंद्रों की जांच के निर्देश ​अभिभावकों से अपील: नई पीढ़ी...