Wednesday, June 17, 2026
Home राजनीति कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के...

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच चल रही राजनीतिक जंग ने अख्तियार की नयी शक्ल

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच चल रही राजनीतिक जंग ने अख्तियार की नयी शक्ल, प्रधानमंत्री कार्यालय ने पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह के पत्र का संज्ञान लेते हुए विदेशी मुद्रा रखने के मामले में खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश किये हैं। विदेशी मुद्रा रखने के मामले में जरूरी कार्रवाई व जांच के बाबत केंद्र सरकार ने ईडी समेत अन्य सम्बंधित विभागों को भी सूचित किया है।
इस ताजे पत्र के बाद शासन के अगले कदम पर निगाहें टिक गई गई है। पूर्व भाजपा विधायक चैंपियन ने इसकी सीधी शिकायत प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में की थी।
गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में दिए गए सम्पत्ति के विवरण में उमेश कुमार ने 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति का उल्लेख किया था। उमेश कुमार से ज्यादा सिर्फ सतपाल महाराज की ही सम्पत्ति का उनके शपथ पत्र में जिक्र था।
इस बीच, विदेशी मुद्रा का जिन्न बाहर निकलते ही पूर्व भाजपा विधायक चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की जारी जंग ने नया रूप ले लिया है। उमेश कुमार के घर से 39.79 लाख भारतीय रुपये, 6279 अमेरिकन डॉलर और 11030 थाई करेंसी बरामद हुई थी।
प्रणव चैंपियन के दिसंबर 2022 को लिखे पत्र पर पीएमओ आफिस ने लगभग 4 महीने बाद गम्भीर कदम उठाते हुए सम्बंधित विभाग को जांच के आदेश किये। प्रधानमन्त्री कार्यालय के बाद हरकत में आये वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में अनुसचिव जेवियर टोप्पो ने 29 मार्च को इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्य सचिव को जरूरी कार्रवाई के लिए लिखा है।
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने इसकी शिकायत पीएमओ से की थी, जिस पर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ उत्तराखंड के मुख्य सचिव के साथ ही केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड, इनकम टैक्स के कमिश्नर के साथ ही ईडी के डायरेक्ट को जांच के आदेश दिए हैं।
चैंपियन के 2 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने विधायक उमेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाने के साथ उससे जुड़े साक्ष्य भी संलग्न किये थे।
उमेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवास और कार्यालय में की गई छापेमारी में कई संपत्तियों के कागजात के साथ ही 39.79 लाख भारतीय रुपये, 6279 अमेरिकन डॉलर और 11030 थाई करेंसी बरामद हुई थी।
देहरादून की तत्कालीन एसएसपी निवेदिता कुकरेती की ओर से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तत्कालीन अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था को भी भेजी गई थी। तत्कालीन प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से इस मामले की इमकम टैक्स से जांच के लिए आयकर विभाग और ईडी को पत्र लिखा गया था।

RELATED ARTICLES

कांग्रेस की रैली का रद्द होना 2027 का रुझान, कांग्रेस की मंशा मे ही खोट: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने राहुल गाँधी की उतराखंड के दौरे को लेकर कांग्रेस के दावों को हवा हवाई...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारियों को किया सम्मानित

देहरादून। गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष ज्योति कोटिया तथा उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट को सरकार में दायित्व...

‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को दी शुभकामनाएं देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...