Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड आयुष्मान कार्ड बनाने में नहीं होगी कोई दिक्कतः डॉ. धन सिंह रावत

आयुष्मान कार्ड बनाने में नहीं होगी कोई दिक्कतः डॉ. धन सिंह रावत

 

  • स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में एनएचए अधिकारियों के साथ की बैठक
  • 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रत्येक जनपद में चलेगा व्यापक अभियान

 

सूबे में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाया जायेगा। इसके लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्टेट कॉर्डिनेटर उत्तराखंड को तकनीकी टीम के साथ देहरादून भेज दिया है। इस टीम ने प्रदेशभर के सभी सर्वाजनिक सुविधा केन्द्रों (सीएससी) की मैपिंग कर एनएचए पोर्टल पर आ रही लॉगिन समस्या को दूर कर लिया है। प्रदेश में अब आयुष्मान कार्ड बनाने में कोई भी समस्या सामने नहीं आयेगी। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर आयुष्मान भारत ऐप डाउनलोड करके अपना आयुष्मान कार्ड बना सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में आभा आइर्ड बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिसके लिये सभी शिक्षण संस्थानों को भी पांच वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलकात कर प्रदेश में चल रहे आयुष्मान भव अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही तकनीकी दिक्कतों से भी अवगत कराया। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री फौरन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही तकनीकी अड़चनों दूर करने को लेकर उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। जिसमें तकनीकी समस्याओं एवं अन्य विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. रावत ने बताया कि एनएचए के अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही तकनीकी दिक्कताओं को दूर करने के लिये तत्काल अपनी टीम देहरादून रवाना किया। जिसमें एनएचए के स्टेट कॉर्डिनेटर उत्तराखंड हृदयानंद पुस्ती तथा तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हैं। एनएचए टीम ने शनिवार को ही राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के कार्यालय पहुंकर यहां के कार्मिकों के साथ मिलकर प्रदेशभर के कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) की मैपिंग कर आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही दिककतों को दूर कर दिया है। अब राज्य के साभी सीएससी में बिना किसी दिक्कत के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गये हैं।

 

प्रत्येक जनपद को दिया 10 हजार आभा आईडी व 5 हजार आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने राजस्थान प्रवास के बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रदेशभर में व्यापक अभियान चला कर आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने के निर्देश दिये हैं। इसके लिये उन्होंने सेवा पखवाडे के अंतर्गत प्रत्येक जनपद को प्रति दिन 10 हजार आभा आईडी व 05 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया है। डॉ. रावत ने कहा कि सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी सीएमओ को प्रत्येक दिन की रिपोर्ट से स्वास्थ्य महानिदेशलय व शासन को अवगत भी कराना होगा। जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिसकी शासन स्तर पर भी मॉनिटिरिंग की जायेगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...