Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग

प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग

  • स्वास्थ्य जांच के साथ लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी

 

  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने देहरादून के माजरा से किया कार्यक्रम का शुभारम्भ

 

आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के मौके पर प्रदेशभर के ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर आम लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) वितरित की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत माजरा वार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी वितरित कर किया।

 

माजरा वार्ड में आयोजित आयुष्मान सभा का शुभारम्भ करते हुये डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों को आयुष्मान योजना का सुरक्षा कवच प्रदान कराना है। जिसके लिये पांच वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है जबकि शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से जनपद देहरादून में आयोजित आयुष्मान भव अभियान के तहत किये गये कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनपद देहरादून आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने से लेकर स्वैच्छिक रक्तदान व अंगदान में भी अन्य जनपदों की अपेक्ष अव्वल रहा है इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों, आशाओं एवं जनपद वासियों की जमकर सराहना की।

डॉ. रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य रेखीय विभागों पंचायतीराज, शहरी विकास, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण व स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, आंगनवाडी केन्द्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया। जहां पर चिकित्सकों के साथ ही सीएचओ एवं एनएएम के द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल अनीमिया सहित विभिन्न गैर संचारी रोगों की जांच के साथ ही नियमित टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया गया। आयुष्मान सभाओं में मौजूद जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्थानीय लोगों को उनके आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी वितरित की गई।

 

देहरादून माजरा में आयोजित आयुष्मान सभा में सीएमओ देहरादून डॉ. संजय जैन ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलाये गये अभियान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विभाग की कोशिश है कि देहरादून जनपद से प्रथम आयुष्मान ग्राम व आयुष्मान शहरी वार्ड बने जिसके लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

 

आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आज प्रदेशभर में आयुष्मान सभाओं का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस केन्द्र, आंगनवाडी केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित जनमानस को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। इसके साथ ही मौके पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी वितरित की गई। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आज पूरे प्रदेश में 7829 आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 7116 व शहरी वार्डों में 313 सभाएं शामिल हैं। जबकि सर्वाधिक 1143 सभाएं जनपद अल्मोड़ा में आयोजित की गई। इसी प्रकार टिहरी में 1014, पौड़ी गढ़वाल 876, नैनीताल 785, ऊधमसिंह नगर 734, चमोली 624, उत्तरकाशी 623, पिथौरागढ़ 570, बागेश्वर 451, चम्पावत 359, रूद्रप्रयाग 319, देहरादून 202 एवं हरिद्वार में 129 सभाओं का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...