- मानसून की बारिश शुरुआती दौर से अपने तेवर दिखाने लगी है। लगातार दूसरे दिन दून समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी रहा।
- मंगलवार रात से शुरू रिमझिम बारिश बुधवार को दिनभर झमाझम बरसती रही।
- जिससे दून के तमाम नदी-नाले उफान पर आ गए और शहरभर में भारी जलभराव हुआ।
- कई जगह कालोनियों में तीन-तीन फीट तक पानी भर गया। आज भी दून में भारी बारिश के आसार हैं। जिससे नदी-नालों के किनारे खतरा बढ़ गया है।
- नदी-नाले उफान पर
बुधवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होती रही। मसूरी, सहस्रधारा, मालदेवता आदि क्षेत्रों में जोरदार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। शहर में रिस्पना और बिंदाल नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया और आसपास की बस्तियों को खतरा पैदा हो गया। वहीं, टोंस नदी के उफान पर आने से अस्थायी पुल को भी खतरा पैदा हो गया है।
कई जगह कालोनियों में तीन-तीन फीट तक पानी भर गया। आज भी दून में भारी बारिश के आसार हैं। जिससे नदी-नालों के किनारे खतरा बढ़ गया है। बरसाती नालों के भी उफान पर आने से कई कच्चे मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हो गई। वहीं, दून में सड़कों पर भी भारी मात्रा में पानी बहता रहा। नालियां चोक होने से बारिश के पानी के साथ गंदगी चौक-चौराहों पर पसर गई।








