Saturday, July 4, 2026
Home उत्तराखंड नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत

नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत

हल्द्वानी से लौटते समय हुआ हादसा

ऊधम सिंह नगर। ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चंपावत के एक शिक्षक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, चंपावत जिले के माडली निवासी 41 वर्षीय संजय पांडे पुत्र भुवन पांडे राजकीय इंटर कॉलेज बालातड़ी में शिक्षक के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए थे। देर रात दोनों नई कार से वापस लौट रहे थे, तभी नानकमत्ता के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय पांडे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ मौजूद चंद्रप्रकाश जोशी को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बच गए। वहीं फॉर्च्यूनर सवार कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गयी है।

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। घटना के बाद मृतक शिक्षक के घर में मातम पसरा हुआ है। संजय पांडे अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों, माता-पिता और दादी को छोड़ गए हैं। वह शिक्षा के साथ-साथ भजन गायकी के लिए भी क्षेत्र में खास पहचान रखते थे। उनके निधन से शिक्षा जगत और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस पर सवाल, मुख्य आरोपितों के बचाव में कोतवाल बोले… ”ये बच्चे हैं, छोड़ दो”

भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड में अब निशाने पर सीधे सहसपुर कोतवाल प्रदीप सिंह रावत आ गए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ...

देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, 2 युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब ठेके के बाहर फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई। एक घायल को कैलाश अस्पताल जबकि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस पर सवाल, मुख्य आरोपितों के बचाव में कोतवाल बोले… ”ये बच्चे हैं, छोड़ दो”

भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड में अब निशाने पर सीधे सहसपुर कोतवाल प्रदीप सिंह रावत आ गए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवाल — वैभव वालिया

नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ...

देहरादून में शराब ठेके के बाहर फायरिंग, 2 युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर स्थित रिंग रोड पर शराब ठेके के बाहर फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई। एक घायल को कैलाश अस्पताल जबकि...

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

विभागीय अधिकारियों को दिये विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश कहा, गंभीर बीमार शिक्षकों व कर्मिकों को दी जायेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति विद्यालयी शिक्षा...

राम मंदिर की तर्ज पर उत्तराखंड के बद्री केदार मंदिरों में भी चढ़ावे की चोरी

केदारनाथ मंदिर में सोने की चोरी का रहस्य अभी भी नहीं खुला अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप गंभीर ...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन

ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि विद्यालयों,...

अब नहीं चलेगी फिल्म पाइरेसी! सरकार ने टेलीग्राम को दिया अल्टीमेटम

डिजिटल पाइरेसी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram)...

कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का कहर, आदि कैलाश के श्रद्धालु रास्ते में फंसे

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मानसून ने एक बार फिर विकराल रूप दिखाया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सीमांत जिला पिथौरागढ़ में...

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में देहरादून जनपद...

UKPSC: QR Code से मिलेगी सेंटर लोकेशन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने भर्ती परीक्षाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...