Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड सड़क सुरक्षा और स्वच्छ पर्यावरण के लिए परिवहन विभाग ने आयोजित किया...

सड़क सुरक्षा और स्वच्छ पर्यावरण के लिए परिवहन विभाग ने आयोजित किया सशक्त जनअभियान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत देहरादून में जागरूकता रैली
परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत देहरादून के दून लायब्रेरी लेंस डाउन चौक देहरादून में एक व्यापक सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को वाहन रखरखाव, सुरक्षित यातायात व्यवहार एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक करना रहा।
देहरादून भी वायु प्रदूषण से प्रभावित शहरों में शामिल
कार्यक्रम में बताया गया कि देश के 131 शहरों को वायु गुणवत्ता के आधार पर Non-Attainment Cities घोषित किया गया है, जिनमें उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश एवं काशीपुर भी शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2019 से कार्ययोजना लागू की गई है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2026 तक वायु प्रदूषण में 40 प्रतिशत तक कमी लाना है।
वाहन प्रदूषण के पीछे लापरवाही बड़ा कारण
विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि खराब वाहन रखरखाव केवल प्रदूषण ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को भी बढ़ाता है। खराब रखरखाव से होने वाले दुष्परिणाम:
•सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि
•ईंधन की अधिक खपत
•वायु प्रदूषण में अत्यधिक इजाफा
कार्यक्रम में बताया गया कि वायु प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण हैं —
•ईंधन का अधूरा दहन
•इंजन की खराब ट्यूनिंग
•जाम या गंदे एयर फिल्टर
•खराब एग्जॉस्ट सिस्टम
•मिलावटी या घटिया ईंधन का प्रयोग
•ओवरलोडिंग एवं तेज व आक्रामक ड्राइविंग
वाहन रखरखाव से प्रदूषण नियंत्रण संभव
विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित वाहन जांच और रखरखाव से प्रदूषण में बड़ी कमी लाई जा सकती है —
✅ स्वच्छ इंजन = कम प्रदूषण
✅ सही दहन प्रक्रिया = बेहतर माइलेज
✅ मजबूत एग्जॉस्ट सिस्टम = नियंत्रित धुआं
✅ नियमित जांच = खराबी का समय रहते समाधान
सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, जीवन रक्षा का अभियान
“सड़कें हमारी साझा धरोहर हैं” — नगर आयुक्त नमामि बंसल
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा “जिस प्रकार हम अपने घरों को स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार सड़कों को भी सुरक्षित एवं स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूक नागरिक ही सुरक्षित सड़क और स्वच्छ पर्यावरण की नींव रखते हैं।”  उन्होंने सामूहिक प्रयासों से ट्रैफिक सुधार के उदाहरण साझा करते हुए आमजन से नियम पालन का आह्वान किया।
उप परिवहन आयुक्त सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में कहा “वायु प्रदूषण का सबसे अधिक दुष्प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ता है। इसे कम करना केवल विभागीय कार्य नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।”
 “दुर्घटनाओं में 50% कमी हमारा लक्ष्य” — सुश्री डॉ. अनीता चमोला
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) सुश्री डॉ. अनीता चमोला ने कहा “वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नियमित वाहन जांच, सुरक्षित ड्राइविंग और जन-जागरूकता इसके सबसे प्रभावी माध्यम हैं।”
250 से अधिक नागरिकों ने लिया सुरक्षा संकल्प
कार्यक्रम के अंत में वाहन डीलरों, परिवहन यूनियनों, चालकों एवं संस्थानों के लगभग 250 प्रतिभागियों द्वारा जागरूकता रैली में सहभागिता की गई तथा सड़क सुरक्षा किट एवं जागरूकता सामग्री वितरित की गई।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...