Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड UKPSC: QR Code से मिलेगी सेंटर लोकेशन

UKPSC: QR Code से मिलेगी सेंटर लोकेशन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने भर्ती परीक्षाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तलाशने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एडमिट कार्ड पर दिए गए QR कोड को स्कैन करते ही अभ्यर्थी सीधे अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन तक पहुंच सकेंगे।इसके साथ ही आयोग ने दोनों भर्ती आयोगों के लिए परीक्षा केंद्र प्रबंधन सिस्टम भी तैयार किया है। इस नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए परीक्षा केंद्रों के पंजीकरण, चयन, सूचना प्रबंधन और परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं अधिक व्यवस्थित बनाया जाएगा।आयोग द्वारा विकसित इस पोर्टल के तहत परीक्षा केंद्रों का केवल एक बार पंजीकरण कराया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक नई भर्ती परीक्षा के लिए दोबारा पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी।

 

इससे आयोगों को बार-बार केंद्रों की जानकारी एकत्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज एवं सरल हो जाएगी।परीक्षा केंद्रों का वर्गीकरण उनकी बैठक क्षमता, तकनीकी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की आवश्यकता, संवेदनशीलता और अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त परीक्षा केंद्रों का चयन किया जा सकेगा। इससे परीक्षा संचालन में बेहतर योजना और संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा।नई व्यवस्था की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि परीक्षा केंद्रों को पंजीकरण से लेकर परीक्षा संपन्न होने तक प्रत्येक चरण की जानकारी स्वतः प्राप्त होगी। सभी आवश्यक सूचनाएं, दिशा-निर्देश और अलर्ट एसएमएस एवं ई-मेल के माध्यम से संबंधित परीक्षा केंद्रों तक भेजे जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति भी दर्ज कर सकेंगे, जिससे निगरानी, रिकॉर्ड प्रबंधन और अभिलेखों के संधारण की प्रक्रिया अधिक आसान और पारदर्शी बनेगी।

 

आयोग के अनुसार, परीक्षा केंद्र प्रबंधन सिस्टम के तहत प्रदेशभर के 200 परीक्षा केंद्रों का पंजीकरण किया जा चुका है। इनमें अल्मोड़ा के 2, बागेश्वर के 9, चमोली के 24, चंपावत के 33, देहरादून के 31, हरिद्वार के 8, नैनीताल के 17, पौड़ी के 21, पिथौरागढ़ के 6, रुद्रप्रयाग के 13, टिहरी के 1, ऊधम सिंह नगर के 19 और उत्तरकाशी के 16 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। आयोग ने बताया कि आने वाले समय में अन्य परीक्षा केंद्रों का पंजीकरण भी इस पोर्टल पर किया जाएगा।आयोग का मानना है कि इस डिजिटल प्रणाली के लागू होने से कागजी कार्यवाही में उल्लेखनीय कमी आएगी, परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय अधिक प्रभावी होगा और परीक्षा संचालन पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के चयन में लगने वाले समय और प्रशासनिक संसाधनों की भी बचत होगी।नई व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ अभ्यर्थियों को मिलेगा। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड पर उपलब्ध QR कोड को स्कैन करते ही उनके मोबाइल पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन खुल जाएगी, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आयोग की इस पहल को राज्य की भर्ती परीक्षाओं में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...