Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज

बीरोंखाल विकासखण्ड मुख्यालय पर आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

30 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र

पौड़ी। बीरोंखाल विकासखण्ड मुख्यालय पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु बहुउद्देशीय शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 30 दिव्यांगो को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ 165 मरीजों की जाँच और 35 की रक्त जाँच की गई। चौबट्टाखाल विधानसभा के अन्तर्गत बीरोंखाल विकासखण्ड मुख्यालय पर सोमवार को प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में पर जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकास खण्ड बीरोंखाल में अभूत पूर्व विकास कार्य किए गए हैं।

 

 

महाराज ने कहा कि वर्षों से लम्बित वेदीखाल जोगीमढ़ी तथा रसिया महादेव ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजनाओं के लिए 41 करोड़ 57 लाख 36 हजार रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई। इससे योजना के छोटे-बड़े 75 गांव लाभान्वित होगें। इन दोनों योजनाओं पर 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। जल जीवन मिशन के तहत जल निगम द्वारा 50 योजनाओं के लिए 21 करोड़ 68 लाख 10 हजार रूपये स्वीकृत किये गये इनमें से कुछ योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो गया तथा शेष योजनाओं पर कार्य चल है। उन्होंने बताया कि जल जीवन के मिशन के अन्तर्गत जल संस्थान द्वारा 42 योजनाओं के लिए 18 करोड़ 75 लाख रूपये स्वीकृति के साथ 60 गांव लाभान्वित होगें। इन सभी योजनाओं पर कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत द्वितीय चरण के अन्तर्गत 53 किलोमीटर के 15 मोटर मार्गो की स्वीकृति दी गई जिनमें से 5 मोटर मार्गो का डामरीकरण किया गया है जबकि कुछ पर कार्य चल रहा है।

 

कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक महाराज ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा बीरोंखाल विकास खण्ड में 27 किलोमीटर की 800 मीटर लम्बाई के 04 मोटर मार्गो का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिन पर 22 करोड़ 40 लाख रूपये व्यय किये गये तथा जबकि इसी विकासखण्ड में 18 किलोमीटर लम्बाई के 04 मोटर मार्गो के डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण नव निर्माण के टेण्डर भी हो चुके हैं। इसके अलावा ग्रामीण निर्माण विभाग के अन्तर्गत 05 कि.मी. लम्बाई के 03 मोटर मार्गों के लिए 4 करोड़ 95 लाख स्वीकृत किये गये जिनमें से 02 मोटर मार्ग पूर्ण हो चुका हैं और 01 पर कार्यवाही चल रही है। वन टाईम मैन्टीनेंस के अन्तर्गत 04 मोटर मार्गों जिनकी लम्बाई 20 किलोमीटर है पी.सी. के लिए 03 करोड़ 9 लाख स्वीकृत किये गये थे सभी पर कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 09 किलोमीटर के 03 मोटर मार्गो का नवीनीकरण किया गया जिन पर 01 करोड़ 24 लाख 22 हजार रूपये स्वीकृत किये गये। इन योजनाओं का कार्य पूर्ण भी हो चुका है।

 

बहुउद्देशीय शिविर में जहां एक ओर स्थानीय जनता ने लिखित में अपनी-अपनी समस्याओं से कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज को अवगत करवाया वहीं दूसरी ओर शिविर में 30 दिव्यांगो को विकलांग प्रमाण पत्र सौंपने के साथ-साथ 165 मरीजों की जाँच और 35 की रक्त जाँच की गई। बहुउद्देशीय शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका पूनम सती, महिमा उनियाल, लोक गायक, सौरव मैठाणी, चक्रव्यूह महाभारत (अभिमन्यु लीला) ब्रह्म कमल सांस्कृतिक दल, देव क्रिएशन ग्रुप, स्थानीय कलाकार श्यामलाल एवं सोनिया ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से स्थानीय लोगों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण, पंचायती राज विभाग, नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामलों के विभाग, जलागम प्रबंधन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और ग्राम्य विकास विभाग सहित अनेक विभागों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रेम सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य अनूप पटवाल, रजनी रावत, शान्ति देवी, भाजपा युवा नेता सुयश रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, जिला महामंत्री भाजपा महिपाल नेगी, बदरी-केदार मन्दिर समिति की सदस्य नीलम पूरी, विधायक प्रतिनिधि दर्शन सिंह रिंगोड़ा, ध्यानपाल गुसांई, मनमोहन सिंह, पातीराम ढौडियाल, यशपाल गोर्ला, महामंत्री यशवंत बिष्ट, सुरेन्द्र ढौडियाल, चन्नी लाल, नागेन्द्र नेगी, नीलमणि रावत सहित महिला समूह की कार्यकर्ती, ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...