Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही- 04 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल, 01 बन्दूक व...

उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही- 04 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल, 01 बन्दूक व 40 कारतूस के साथ 01 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ द्वारा थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में की गयी गिरफ्तारी

  • एसटीएफ द्वारा की गयी कार्यवाही में अवैध हथियारों का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, उ0प्र0 से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े है तार।
  • पकड़े गये अभियुक्त का सम्बन्ध वर्ष 2016 में पंजाब में हुए नाभा जेल ब्रेक काण्ड से रहा है जिसमें अभियुक्त द्वारा नाभा जेल ब्रेक के अभियुक्तों/कुख्यात गैंगस्टरों को कारतूस उपलब्ध कराये गये थे जिनका प्रयोग जेल ब्रेक में हुया था अभियुक्त उस मामले में साढ़े छःसाल पिटयाला जेल में निरुद्ध रहा। तथा एनआईए द्वारा वर्ष 2023 में उसकी गनहाऊस में रेड की गयी थी जिसमें एनआईए दोनों भाइयों को पकड़कर पूछताछ हेतु अपने साथ ले गयी थी।
  • उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राज्य एस.टी.एफ. की कुमायूँ युनिट द्वाराअब तक कुल 04 प्रकरणों में 16अवैध पिस्टल, 01 बंदूक व 40 जिन्दा कारतूसो के साथ 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

उत्तराखण्ड राज्य में गैंगस्टर व अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के चलते एक टीम का गठन कर गिरफ्तारी व धकपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा 5-6 दिसंबर की देर रात्रि थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ एक व्यक्ति मौ0 आसिम पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम धनसारा थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर भारी मात्रा में अवैध असलहों व गोला-बारुद के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

पकड़े गए हथियार तस्कर की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि जनपद ऊधमसिंह नगर के बाजपुर से राज्य और राज्य के बाहर अवैध हथियारों व कारतूसों की बड़े पैमाने में तस्करी हो रही है इसपर टीम द्वारा गोपनीय रुप से कार्य किया और करीब 01 माह की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप कल देर रात्रि एस.टी.एफ कुमाऊं यूनिट को मुखबिर द्वारा एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुयी कि बाजपुर का एक पुराना वैपन तस्कर भारी मात्रा में हथियारों की सप्लाई रुद्रपुर में देने वाला है जिस पर टीम द्वारा कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को साथ लेकर काशीपुर रोड पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे से उक्त वैपन तस्कर को भारी मात्रा में पिस्टल,बन्दूक व कारतूसों साथ गिरफ्तार किया गया जो कि बाजपुर से इन हथियारों की तस्करी कर रुद्रपुर में बेचने के लिए ला रहा था।

 

पकडे गये वयक्ति का नाम मौ0 आसिम है जो कि अपने पिता व भाई के साथ बाजपुर में नक्श गन हाउस नाम से दुकान चलाता है ये वही गनहाऊस है जहाँ पर वर्ष 2023में एनआईए द्वारा गैंगेस्टरों को हथियार व कारतूस सप्लाई किये जाने के मामले में रेड की गयी थी और एनआईए आरोपी व उसके भाई उनके पास से मिले कुछ हथियारों के साथ पकड़कर ले गयी थी। इसके अलावा पकड़ा गया अभियुक्त मौ0 आसिम का सम्बन्ध पंजाब में हुए नाभा जेल ब्रेक काण्ड से भी रहा है जिसमें उसके द्वारा नाभा जेल ब्रेक के अभियुक्तों को 100 से अधिक कारतूस सप्लाई किये गये थे और इन कारतूस का इस्तेमाल जेल ब्रेक मे हुआ था अभियुक्त उक्त मामले में साढ़े छः साल पटियाला जेल में निरुद्ध रहा था। एसटीएफ द्वारा इस अभियुक्त की हथियारों के साथ गिरफ्तारी बहुत ही संगीन गंभीर मामला है और एसटीएफ इसकी तह तक पहुँचने की कोशिश कर रही है हाँलाकि अभी तक की पूछताछ में एसटीएफ को इसके द्वारा पिछले 10 वर्षों में काफी अधिक संख्या में हथियार बेचे जाने जानकारी हुयी है और अवैध हथियारों के अच्छे-खासे नेटवर्क का पता चला है जिसके आधार पर आगे कार्यवाही की जायेगी।

 

कैसे हुयी थी नाभा जेल-ब्रेककाण्ड की पूरी वारदातः-

27 नवम्बर 2016 की सुबह करीब 9 बजे पुलिस की वर्दी में तीन गाड़ियों में हथियारों से लैस होकर आए करीब 15 अपराधियों ने नाभा की मैक्सिसम सिक्योरिटी जेल पर हमला करके दो आतंकियों व चार गैंगस्टरों को छुड़ा लिया था। अपराधियों ने दरअसल जेल में एक कैदी को लाने का दिखावा किया। जिस पर मेन गेट पर तैनात गार्ड ने इन्हें अंदर जाने दिया। अंदर घुसते ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह बैरकों में घुस गए, जहां खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू, आतंकी कश्मीर सिंह व चार गैंगस्टरों हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गौंडर, गुरप्रीत सिंह सेखों, कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा देयोल व अमनदीप सिंह उर्फ धोतियां इनका इंतजार कर रहे थे। आरोपियों ने एक जेल गार्ड से उसकी एसएलआर गन भी छीन ली और छह कैदियों को लेकर फरार हो गए थे। गांवों से होते हुए यह सभी हरियाणा के कैथल में प्रवेश करते हैं और फिर आगे निकल गए थे।*

अभियुक्त का नामः-
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मौ0 आसिम पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम धनसारा थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर उम्र 32 वर्ष। जिससे 04 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन (32बोर), 01 अवैध बन्दूक डबल बैरल(12 बोर इंडियन ऑडिनेंस), 30 कारतूस (12बोर), 10 कारतूस (32बोर), 01 मोटरसाइकिल

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...