Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा खुलासा — नकली दवाइयों का नेटवर्क ध्वस्त, एक...

उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा खुलासा — नकली दवाइयों का नेटवर्क ध्वस्त, एक और आरोपी गिरफ्तार

देहरादून/जिरकपुर: उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयों के अवैध व्यापार में लिप्त गिरोह के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क के एक और सदस्य को पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम पंकज शर्मा है, जो पंचकूला (हरियाणा) में नोबल फार्मेसी नामक मेडिकल स्टोर का संचालक है। एसटीएफ ने अब तक इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड पुलिस को लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर यह खुलासा हुआ कि विभिन्न ब्रांडेड दवा कंपनियों की जीवनरक्षक दवाओं की हूबहू नकल कर नकली दवाइयाँ बाज़ार में धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। इन दवाइयों का सेवन आम जनता के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है और इससे सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही थी। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने एसटीएफ को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने टीम को निर्देशित किया कि इस पूरे नेटवर्क की कुंडली तैयार कर कठोरतम कार्रवाई की जाए।

इस प्रकरण में 01 जून 2025 को पहली गिरफ्तारी हुई थी, जब आरोपी संतोष कुमार को भारी मात्रा में नकली रैपर, आउटर बॉक्स, लेबल और फर्जी QR कोड के साथ पकड़ा गया। इसके बाद जांच के दौरान एसटीएफ ने नवीन बंसल, आदित्य काला, और देवी दयाल गुप्ता को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नवीन बंसल ने पूछताछ में बताया कि वह नकली दवाएं बनाकर पंचकुला स्थित नोबल फार्मेसी के मालिक पंकज शर्मा को भेजता था, जो उन्हें विभिन्न राज्यों में बेच देता था।

कैसे होता था अपराध – जानिए पूरा तरीका

गिरफ्तार आरोपी पंकज शर्मा ने एसटीएफ की पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान निवासी नवीन बंसल व अन्य से नकली ब्रांडेड दवाइयाँ खरीदता था। इन दवाइयों को वह नोएडा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मेडिकल स्टोर्स पर बेचता था। विशेष रूप से उसने यह कबूला कि वह अपनी रजिस्टर्ड एम्बुलेंस (CH 01T 3977) में दवाइयाँ भरकर भेजता था, ताकि रास्ते में पुलिस या ड्रग्स विभाग को शक न हो और दवाइयाँ पकड़ में न आएँ। नकली दवाइयों की बिक्री से उसे भारी मुनाफा होता था क्योंकि उसे टैक्स देने की भी जरूरत नहीं पड़ती थी।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पंकज शर्मा पुत्र स्व. अशोक शर्मा ग्राम केड़ा खुर्द, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा का मूल निवासी है, जिसे उत्तराखंड STF ने ढाकोली, जिरकपुर, पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अन्य राज्यों से पंकज शर्मा के आपराधिक इतिहास को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह एक संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहा था, जो नकली दवाओं को देश के कई हिस्सों में सप्लाई कर रहा था। एसटीएफ की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन व्यक्ति या कंपनियाँ शामिल हैं। इस कड़ी कार्रवाई से स्पष्ट है कि उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ नकली दवा कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपना रही है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...