Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के लोक गायक जगदीश ढौंड़ियाल को मिला संगीत नाटक अकादमी का...

उत्तराखंड के लोक गायक जगदीश ढौंड़ियाल को मिला संगीत नाटक अकादमी का अमृत पुरस्कार

ताउम्र कला को समर्पित रहे जयपुर घराने के 77 वर्षीय जगदीश ढौंड़ियाल को कल उनकी कला का सबसे बड़ा सम्मान मिल गया। संगीत नाटक अकादमी की ओर से अमृत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया। लोक कलाकारों के लिए उदास शहर देहरादून को लेकर कथक कलाकार जगदीश ढौंडियाल को लाखों शिकायतें हैं। 2015 से देहरादून में वह लगभग एकांत वास कर रहे हैं। लोककला और कलाकारों के लिए ढोल पीटने वाले सारे दावे उनकी व्यथा-कथा के आगे हवा हवाई साबित होते हैं।

20 अगस्त 1944 को जन्में जगदीश ढौंडियाल ने नई दिल्ली के गोल मार्केट में 1958 में रामलीला में लक्ष्मण का रोल करना शुरू किया था। तब वह आठवीं कक्षा में थे। वह 35 वर्ष तक लगातार रामलीला में लक्ष्मण का रोल करते रहे। इस दौरान वह संगीत नाटक प्रभार से जुड़े रहे। आकाशवाणी दिल्ली से भी उनकी गायिकी चलती रहीे। कथक में पारंगत और कला को समर्पित जगदीश ढौंडियाल ने जयशंकर प्रसाद की अमरकृति कामायनी के 2500 से भी अधिक शो पूरे देश-दुनिया में किये। उनके गुरु हजारी लाल जयपुर घराने के थे। गुरु-शिष्य परंपरा में उनकी अटूट आस्था है। उन्होंने 18 साल तक कथक सीखा। 26 जनवरी 1984 को उनके नृत्य निर्देशन में राजपथ पर गांव चलो, गांव चलो का गीत और संगीत गूंजा। 26 जनवरी 1994 में राजपथ पर उनके निर्देशन में 1500 स्कूली बच्चों ने ‘ऊचा हिमालय का मूड, नीला आसमां‘ गाया। उन्होंने कई कालजयी नाटकों में भी अभिनय किया।

कला साधना को प्रसव वेदना सा बताने वाले फनकार जगदीश ढौंडियाल चाहते हैं कि वह अपने जीवन के तमाम अनुभव और ज्ञान को उत्तराखंड की धरा में बांट दें। पत्नी की मृत्यु के बाद देहरादून में 2015 से निवास कर रहे हैं लेकिन यहां उनकी कला के कद्रदान नहीं है। किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। कोरोना काल में भुखमरी के से हालात हो गये थे। न संस्कृति विभाग किसी काम का निकला और न ही कला के नाम पर दुकान चला रही अन्य संस्थाएं हीं।

दून में एकांतवासी फनकार जगदीश ढौंडियाल का सच्चा दोस्त हारमोनियम है। हारमोनियम उनकी सांसों में बसा है। हारमोनियम पर उनकी उंगलियां थिरकती है और दिल के साज बज उठते हैं। कला के प्रति समर्पित इस महान साधक को संगीत नाटक अकादमी का अमृत पुरस्कार मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं और उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...