Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर प्रधानाचार्य व हेडमास्टर की सभी...

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर प्रधानाचार्य व हेडमास्टर की सभी नियुक्तियां पदोन्नति से होंगी सूर्यकांत धस्माना

  • राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन को कांग्रेस का खुला समर्थन
  • सरकार तत्काल मानें शिक्षकों की वाजिब मांग

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में लंबे समय से चल रहे राजकीय शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन दिया है इसका ऐलान करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में आज उनके आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश में राजकीय शिक्षक संगठन जिन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है उन सभी मांगों का समर्थन प्रदेश कांग्रेस करती है व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करती है कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानाचार्यों व हेडमास्टरों की सीधी नियुक्ति के लिए जो विज्ञप्ति जारी की गई है उसे तत्काल निरस्त किया जाए व प्रधानाचार्यों व हेडमास्टर के रिक्त पड़े सभी पदों को पदोन्नति से भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

 

धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में श्री सूर्यकांत धस्माना, डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, श्रीमती मंजू त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि अगर प्रदेश सरकार इन पदों पर सीधी भर्ती की अपनी नीति पर अड़ी रही तो २०२७ में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रधानाचार्यों व हेडमास्टरों के सभी पदों पर भर्ती पदोन्नति से करने की नीति बनाई जाएगी और प्रदेश में ओल्ड पेंसेंशन स्कीम लागू की जाएगी। धस्माना ने कहा कि आज शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के अड़ियल व शिक्षक विरोधी रवैया से पूरा शिक्षा विभाग चौपट हो गया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल तरह सौ पचास प्रधानाचार्यों के पदों में से ग्यारह सौ से ज्यादा पद खाली पड़े हैं इसी प्रकार साढ़े नौ सौ हेडमास्टर के पदों में से आठ सौ से अधिक पद रिक्त हैं और इन रिक्त पदों के सापेक्ष कार्यवाहक प्रधानाचार्यों व हेडमास्टरों ने त्यागपत्र दे दिया है जिसके कारण अब दो महीनों से प्रदेश भर के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों का शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन नहीं निकल पा रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले वर्ष शिक्षकों के संगठनों को आश्वस्त किया था कि प्रधानाचार्यों व हेडमास्टरों के रिक्त पदों पर शत प्रतिशत भर्ती पदोन्नति से होगी किंतु एक वर्ष बीत जाने पर अब शिक्षा मंत्री ने इसके विपरीत पचास प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती के आदेश कर उसकी विज्ञप्ति जारी कर दी जो कि सरकार के व मुख्यमंत्री के आश्वाशन के विपरीत है। श्री धस्माना ने कहा कि अगर सरकार के इस अड़ियल रवैए के खिलाफ शिक्षक संघ आंदोलन को तेज करेगा तो कांग्रेस पार्टी अपना पूर्ण समर्थन शिक्षक संघ के आंदोलन को देगी।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...