Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड विज्ञान और अनुसंधान के सही प्रयोग से भारत का युवा स्वउधमी बनेगा-...

विज्ञान और अनुसंधान के सही प्रयोग से भारत का युवा स्वउधमी बनेगा- ललित जोशी

  • ज्ञान, विज्ञान एवं संस्कारवान युवा ही देश के रीढ़ की हड्डी है- ललित जोशी

 

प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी का दिन भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य मनाया जाता है। इस अवसर पर आज बुधवार 28 फरवरी 2024 को कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कुंआवाला देहरादून में उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान (य़ूसर्क) के सहयोग से एक दिवसीय भब्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला उद्योग केन्द्र देहरादून की जनरल मैनेजर अंजलि रावत नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में, यूसर्क के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० ओपी नौटियाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं संस्थान के चेयरमैन ललित जोशी तथा प्रबंध निदेशक संजय जोशी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

कार्यशाला में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न पोस्टर व मॉडयूल प्रस्तुत किए, वहीं शिक्षकों द्वारा विज्ञान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पर व्याख्य़ान प्रस्तुत किए। विज्ञान दिवस 2024 की थीम विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीकें रखी गई है।

 

कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का अपने संस्थान में स्वागत सत्कार किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान किसी भी देश के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। इसे देश के डेवपमेंट के लिए रीढ़ की हड्डीर कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। वही यूसर्क के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० ओपी नौटियाल ने कहा कि विज्ञान ने कई तरह से समाज पर गहरा प्रभाव डाला है। सेहत से लेकर कृषि, संचार, तकनीक, अंतरिक्ष खोज जैसी कई नामुमकिन चीज़ें साइंस के जरिए ही तो मुमकिन हो पाई हैं। यह दिन हमारे बीच उभरते वैज्ञानिकों को प्रेरित करने और विज्ञान के क्षेत्र में हुए चमत्कारों को याद करने का दिन है।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन वशिष्ठ ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में छआत्र-छात्राओं से विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा 28 फरवरी के दिन ‘रमन प्रभाव की खोज की थी उसी की याद में भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उनकी इस अद्भुत खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बाद में वह वैज्ञानिक क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने।

 

वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजलि रावत ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है और युवा पीढ़ी विज्ञान और अपने हुनर से स्वउद्यमी बन सकते है जिसके लिये राज्य सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कई लाभदायी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसका लाभ युवा पीढ़ी को अवश्य लेना चाहिये ताकि देश का युवा स्वाउद्यमी बन सके।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...