Monday, July 6, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर 7 नए फ्लाईओवर पर काम शुरू, सर्विस लेन और...

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर 7 नए फ्लाईओवर पर काम शुरू, सर्विस लेन और फुट ओवरब्रिज भी

देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस हाईवे पर सड़क हादसे रोकने को 319 करोड़ की लागत से रोड सेफ्टी के बड़े काम शुरू हो गए हैं। हाईवे पर सात नए फ्लाईओवर के साथ सर्विस लेन और फुट ओवरब्रिज भी बनाए जाने हैं। देहरादून-हरिद्वार हाईवे को वर्ष 2020 में टू-लेन से फोरलेन में बदला गया था। सड़क चौड़ी होने के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ी, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या में भी इजाफा हुआ। एनएचएआई की ओर से कराए गए रोड सेफ्टी ऑडिट में भी इसकी पुष्टि हुई। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एनएचएआई ने भारत सरकार को रोड सेफ्टी कार्यों का प्रस्ताव भेजा था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। मियांवाला फ्लाईओवर, जीवनगढ़, छिद्दरवाला समेत कई स्थानों पर काम चल रहा है। सड़क के सभी काम ढाई साल में पूरे किए जाने हैं।

 

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर नए फ्लाईओवर का काम इन जगहों पर हो रहा है। इसमें पहला जाखन पुल के पास, दूसरा जीवनगढ़ क्षेत्र में, तीसरा मियांवाला में, चौथा छिद्दरवाला में और पांचवां रायवाला में। इस प्रोजेक्ट के तहत मियांवाला से लेकर नकरौंदा तक करीब सवा दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत मंजूर कुल सात फ्लाईओवरों में यह सबसे बड़ा निर्माण है। इसके अलावा एक फ्लाईओवर जाखन पुल पर डेंटल कॉलेज के पास, दो फ्लाईओवर जीवनगढ़ में जबकि एक छिद्दरवाला और दो रायवाला में बनेंगे। दोनों तरफ करीब 44 किलोमीटर की सर्विस लेन भी बनाई जानी है। हाईवे को पैदल आर-पार करने वालों की सुविधा के लिए दो फुट ओवरब्रिज भी बनाए जाने हैं। इनकी लोकेशन अभी फाइनल की जानी है।देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद डाटकाली से गणेशपुर तक जाने वाली पुरानी सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। अब इस मार्ग पर मोहंड तक ही वाहन जा सकेंगे। वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए एनएचएआई ने यह सड़क वन विभाग को हस्तांतरित कर दी है, जिसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।

 

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर डाटकाली से लेकर गणेशपुर तक करीब 12 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है। यह कॉरिडोर बरसाती नदी के ऊपर बना है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने रविवार को बताया कि इस कॉरिडोर का निर्माण वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया था। इसके बाद पुरानी सड़क को वन विभाग को सौंप दिया गया था। अब इस कॉरिडोर पर पूरी तरह से ट्रैफिक चल रहा है, इसके चलते पुरानी सड़क को पूरी तरह वन विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। वर्तमान में सिर्फ मोहंड गांव तक ही पुरानी सड़क पर वाहनों के जाने की अनुमति है, बाकी सभी वाहनों को एलिवेटेड कॉरिडोर पर डायवर्ट किया जाएगा।

 

डाटकाली और गणेशपुर की तरफ से स्थानीय लोगों को जबरन एक्सप्रेस-वे से भेजने का विरोध भी शुरू हो गया है। इसे लेकर लोगों और कर्मचारियों के बीच झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एलिवेटेड रोड पर डाटकाली के पास अभी कुछ काम भी चल रहा है। ईई-एनएचएआई अंकित कुमार का कहना है कि मॉनसून के कारण यहां पहाड़ी से मलबा आने का खतरा बना हुआ है। यहां पहाड़ी काटकर मलबा हटाया जा रहा है, जिसके चलते एहतियात के तौर पर एक लेन पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून: दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपित मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अपने ही दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर...

टीईटी और पुरानी पेंशन का मुद्दा संसद में उठाने की मांग, सांसदों को सौंपे ज्ञापन

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला मंत्री रूपक पुरी के नेतृत्व में टीईटी प्रकरण और पुरानी पेंशन...

मुख्य सचिव ने की चारधाम हेली सेवाओं की समीक्षा, उत्तराखण्ड में विमानन अवसंरचना के विस्तार एवं सुरक्षा सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर

उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) एवं उत्तराखण्ड शासन के वरिष्ठ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर 7 नए फ्लाईओवर पर काम शुरू, सर्विस लेन और फुट ओवरब्रिज भी

देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस हाईवे पर सड़क हादसे रोकने को 319 करोड़ की...

देहरादून: दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपित मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अपने ही दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर...

टीईटी और पुरानी पेंशन का मुद्दा संसद में उठाने की मांग, सांसदों को सौंपे ज्ञापन

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला मंत्री रूपक पुरी के नेतृत्व में टीईटी प्रकरण और पुरानी पेंशन...

मुख्य सचिव ने की चारधाम हेली सेवाओं की समीक्षा, उत्तराखण्ड में विमानन अवसंरचना के विस्तार एवं सुरक्षा सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर

उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) एवं उत्तराखण्ड शासन के वरिष्ठ...

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने हऱिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत आगामी कांवड़ यात्रा तथा वर्षाकाल में सम्भावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों के संबंध में...

मंत्री ने हरिद्वार क्षेेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित अटल सभागार में भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ...

एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

देहरादून, 06 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर के एनसीसी कैडेटों को अपने कैंप कार्यालय में...

सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत

सूबे की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को किया सम्मानित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के हाथों प्रदेशभर की 13 उत्कृष्ट सहकारी...

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

देश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा...

सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु: महाराज

बीरोंखाल को मिली तीन करोड़ 20 लाख से अधिक की योजनाओं की सौगात पौड़ी। सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक आयोजन नहीं, सरकार और जनता के...