Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां अंतिम...

कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां अंतिम छोर मे खड़े व्यक्ति तक पहुंचाए-रेखा आर्या

अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने विधानसभा कार्यसमिति की बैठक ली,बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व वंदेमातरम के साथ किया गया।बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महाजनसंपर्क अभियान 2023 को लेकर चर्चा की।साथ ही कार्यक्रम के तहत लोकसभा, विधानसभा और मंडल स्तर पर होने वाले अनेकों कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया।उन्होंने कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बदलते भारत मे सहयोगी की भूमिका मे आगे आये और राष्ट्र नायक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 9 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां अंतिम छोर मे खड़े व्यक्ति तक पहुंचाए,साथ ही बैठक में जनकल्याण के लिए समर्पित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ को लेकर केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए व अग्रिम रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश मे विकास को लेकर जितना काम किया है उतना पूर्व की सरकारें अपने 60 साल से अधिक के कार्यकाल में नही कर पाई हैं।आज हम 9 वर्ष में विश्व की 11 वी अर्थव्यवस्था से छलांग लगते हुए 5 बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य भी विकास पथ पर तेजी आगे से बढ़ रहा है,ऐसे में हमे सिर्फ और सिर्फ केंद और राज्य सरकार के कामों को जन जन तक पहुंचाना है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया ,उन्होंने कहा आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और देश को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने ने के लिए हम सभी की ज़िम्मेदारी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बनती है । इसके लिए हम सब को तन मन के साथ पूर्ण समर्पण के साथ जुटना चाहिए।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...