Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट...

देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

  • पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
  • एक यूनिट रक्त से बच सकती है तीन लोगों की जान- महेद्र भट्ट

 

देहरादून में मानव सेवा और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर द्वारा 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 210 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

 

नेेहरू कालोनी- 6 नंबर पुलिया के निकट स्थित लाइफ केयर पेथोलॉजी सेंटर और लाइफ केयर फाउंडेशन ने संयुक्त तौर पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजक राजेश रावत ने कहा कि फाउंडेशन विगत 15 वर्षों से मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविर का उदेश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। शिविर में रक्तदान करने के लिए शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया और इसे समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का स्वागत कर उन्हें प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए।

 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे आयोजन लोगों को जागरूक करते हैं और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लगातार 15 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करना अपने आप में बड़ी सामाजिक सेवा है।

 

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार ने कहा कि रक्तदान न केवल दूसरों के लिए जीवनदायी है बल्कि यह स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भी समय-समय पर ऐसे सामाजिक अभियानों में भाग लेता है और आगे भी सहयोग करता रहेगा।

 

कार्यक्रम में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं एमएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. रविंद्र बिष्ट ने कहा कि अस्पतालों में कई बार रक्त की कमी के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पूर्व दर्जाधारी रविंद्र जुगरान, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी जोशी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, CIMS-UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी, कमली भट्ट (पार्षद नगर निगम देहरादून) और राजबीर सिंह बिष्ट (मेम्बर बार काउंसिल उत्तराखंड), जनसंपर्क अधिकारी दून मेडिकल कॉलेज सन्दीप राणा सहित कई गणमान्य लोग, पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को समाज के लिए बेहद जरूरी बताया।

 

रक्त संग्रहण की पूरी प्रक्रिया देहरादून कारगी चौक स्थित पल्स ब्लड सेंटर की टीम द्वारा की गई। टीम में दौरान डॉ. नितेश गुप्ता, प्रीति नेगी, अरबिंद डंगवाल, अमन और अनुज ने रक्त संग्रहण और चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त एकत्रित किया। आयोजक राजेश रावत ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में पवन नौटियाल दुआरा सभी अतिथियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सुनील सजवाण ने किया। उन्होंने कहा पूरे आयोजन में सेवा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी और यह शिविर समाज में मानवता की मिसाल बनकर उभरा।

 

पत्रकारों को जांचों में 50 प्रतिशत छूट

कार्यक्रम के दौरान लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर के निदेशक राजेश रावत ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकारों को सेंटर में कराई जाने वाली विभिन्न पैथोलॉजी जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और वे दिन-रात समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है। इस घोषणा पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहल पत्रकारों के लिए काफी सहायक साबित होगी और इससे उन्हें स्वास्थ्य जांच कराने में सुविधा मिलेगी।

 

31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन लोगों को दिया गया, जो समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने का कार्य कर रहे हैं। समारोह में अतिथियों ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार और समाजसेवी समाज की आँख और आवाज होते हैं, जो लोगों को जागरूक करने के साथ ही सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। राजेश रावत ने कहा कि ऐसे सम्मान का उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना और उन लोगों के कार्यों को पहचान देना है, जो निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य कर रहे हैं। सम्मानित लोगों ने भी इस पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...