Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड गीतकार एवं पत्रकार रामप्रताप मिश्र "साकेती" को अर्पित की गई भावांजलि

गीतकार एवं पत्रकार रामप्रताप मिश्र “साकेती” को अर्पित की गई भावांजलि

सुप्रसिद्ध गीतकार एवं पत्रकार श्री रामप्रताप मिश्र “साकेती” को याद करने के लिए स्मृति दिवस का आयोजन उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में किया गया, जिसमें लेखकों, पत्रकारों और प्रबुद्धजनों ने साकेती जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके परम मित्र विजय स्नेही ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने दीर्घकालीन संबंधों की चर्चा की और साकेती जी के मधुर व्यवहार को उनके व्यक्तित्व का मुख्य अंग बताया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ.वी.डी.शर्मा ने श्री रामप्रताप मिश्र के पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान की चर्चा की और कहा कि उन्होंने देहरादून में अनेक समाचारपत्रों को प्रारंभ कराया। उन्होंने जीवन में कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे मधुर गीतकार व श्रेष्ठ पत्रकार थे। वे पत्रकारिता के चलते फिरते विश्वविद्यालय थे। नवोदित प्रवाह के संपादक रजनीश त्रिवेदी ने साकेती जी को भाव सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे मूलतः स्वाभिमानी कवि साहित्यकार थे और साहित्यकार सदैव अपनी रचनाओं में जीवित रहता है और उसकी कीर्ति हमेशा रहती है।उन्होंने कहा कि साकेती जी की अप्रकाशित रचनाओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करना चाहिए यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने रामप्रताप मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने भाजपा की पत्रिका “देवकमल” का कुशलतापूर्वक सम्पादन किया। इस अवसर पर डॉ बृजेश विक्रम शुक्ल, डॉ.जे.सी.पंत, विनोद कुमार एडवोकेट, हिंदुस्तान समाचार के राजेश पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, राजेश सेठी मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भारद्वाज, धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी साकेती जी से जुड़े संस्मरणों के माध्यम से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मृति दिवस पर आयोजित इस सभा में वरिष्ठ पत्रकार भूपत सिंह बिष्ट, गिरधर गोपाल लूथरा, इंद्रदेव रतूड़ी, नरेश मनोचा, नरेश रुहेला, दीपक गुसाई, मंगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में राम प्रताप मिश्र साकेती के सुपुत्र अखिलेश मिश्र और बहु अनीता मिश्रा, आशीष मिश्रा समेत उनके परिवारजनों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...