Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड FSSAI नियमों में बड़े सुधार, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत : पंकज...

FSSAI नियमों में बड़े सुधार, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत : पंकज मैसोंन

फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल एवं दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की लंबे समय से उठाई जा रही मांगों तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के माननीय सदस्यों के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप सरकार ने FSSAI से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। National Traders’ Welfare Board के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप ये बदलाव सामने आए हैं, जिससे देशभर के व्यापारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। बताया गया कि देशभर के व्यापारियों ने विभिन्न वीसी मीटिंग्स और बोर्ड बैठकों के माध्यम से FSSAI लाइसेंस से जुड़ी जटिलताओं और अनुपालन संबंधी समस्याओं को National Traders’ Welfare Board के समक्ष उठाया था। बोर्ड द्वारा इन समस्याओं और सुझावों को संबंधित मंत्रालयों तक व्यवस्थित रूप से पहुंचाया गया, जिसके बाद भारत सरकार ने खाद्य व्यवसाय से जुड़े नियमों को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

 

सरकार के नए निर्णय के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से मूल पंजीकरण के लिए वार्षिक कारोबार की सीमा ₹12 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ कर दी गई है। इससे सूक्ष्म और लघु खाद्य व्यवसायों को अनुपालन संबंधी बड़ी राहत मिलेगी और छोटे व्यापारियों को लाइसेंस संबंधी जटिलताओं से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा नगर निकायों में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स को अब FSSAI के अंतर्गत स्वतः पंजीकृत माना जाएगा, जिससे उन्हें अलग-अलग विभागों में अलग से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस फैसले से देशभर के 10 लाख से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही FSSAI लाइसेंस को स्थायी वैधता देने का निर्णय भी लिया गया है, जिससे बार-बार लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया समाप्त होगी। इससे नियामकीय व्यवस्था का ध्यान खाद्य सुरक्षा की निगरानी और जोखिम आधारित निरीक्षण पर अधिक केंद्रित किया जा सकेगा

 

इन महत्वपूर्ण सुधारों के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए व्यापारी समुदाय ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने कहा कि सरकार का यह निर्णय खाद्य श्रृंखला से जुड़े व्यापारियों के लिए बेहद सकारात्मक पहल है। इससे मध्यम वर्गीय व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी समुदाय की ओर से सरकार तथा National Traders’ Welfare Board के चेयरमैन सुनील सिंह का आभार व्यक्त किया जाता है, जिन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी, बल्कि देश के खाद्य क्षेत्र को अधिक संगठित, सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...