Sunday, November 1, 2026
Home राष्ट्रीय 10 दिवसीय मुंबई कौथिग-2023 का हुआ समापन, उत्तराखण्ड को देश-दुनिया का बेस्ट...

10 दिवसीय मुंबई कौथिग-2023 का हुआ समापन, उत्तराखण्ड को देश-दुनिया का बेस्ट फिल्म डेस्टिनेशन बनाने का लिया संकल्प

मुंबई। 10 दिवसीय मुंबई कौथिग-2023 को रंगारंग समापन हुआ। समापन अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल उपस्थित रहे। सुबोध उनियाल ने कहा कि सभी प्रवासीजन उत्तराखण्ड राज्य के राजदूत के रूप में है। उन्होंने कहा कि सभी लोग राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाये। राज्य की प्राकृतिक नैसर्गिकता को देश-दुनिया के सामने लाने में मदद कर सकते है।

कौथिग की थीम ‘‘कौथिग फिल्मोत्सव-सिनेमा में उत्तराखण्ड’’ रखी गई थी। कौथिग-2023 के समापन अवसर पर उत्तराखण्ड में शूटिंग डेस्टिनेशन एवं फिल्म नीति को लेकर विशेष चर्चा हुई। समापन अवसर पर बॉलीवुड में अपनी कला का कौशल दिखाकर राज्य का नाम रोशन करने वाले नामचीन हस्तियां मौजूद रही। इनमें द कपिल शर्मा शो के लेखक, निर्देशक भरत कुकरेती, सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हेमंत पाण्डेय, मेरे डैड की दुल्हिनियां फेम सीरियल के अभिनेता वरूण बडोला, टी.वी. कलाकार सुश्री श्रुति उल्फत, फिल्म निर्माता-निर्देशक ओम प्रकाश भट्ट, चित्रांशी रावत, सोहन उनियाल, राकेश गौड़ी, देबू रावत, निधि नौटियाल आदि उपस्थित थे।

चर्चा की शुरूआत करते हुए उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने सभी फिल्मी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा सभी बॉलीवुड कलाकारों को राज्य के विकास में सहयोग के लिए आमंत्रित किया। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उद्देश्य है कि उत्तराखण्ड को देश-दुनिया के सामने एक बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जाय। राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के लिए भी आधारभूत अवस्थापना सुविधाएं चाहिए, उन्हें विकसित किया जाय। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने दो महत्वपूर्ण नीतियां लाई है, जिनमें सेवा सैक्टर नीति के तहत फिल्म उद्योग में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं सेवाओं को शामिल किया गया है, जबकि दूसरी नीति-औद्योगिक नीति के अन्तर्गत फिल्म उद्योग के तहत फिल्म सिटी अथवा अन्य प्रकार के उद्योग आधारित कार्यों को शामिल किया गया है।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शीघ्र ही नई फिल्म नीति लागू की जा रही है, जिसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, सरकार की अनुमति के बाद इसे लागू किया जायेगा। इसमें मुख्यमंत्री धामी ने विशेष ध्यान रखा है कि क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित किया जाय, इसके लिए गढ़वाली, कुमाऊंनी फिल्मों को मिलने वाले अनुदान राशि में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव रखा गया है। शूटिंग अनुमति सिंगल विंडो के तहत प्रदान की जा रही है। फिल्म विकास परिषद का प्रयास है कि फिल्म सैक्टर से जुड़े लोगो, जैसे निर्माता-निर्देशक, कलाकारों, तकनीशियन एवं अन्य सेवा प्रदाता लोगो की एक डायरेक्टरी प्रकाशित की जाय। डॉ. उपाध्याय ने बॉलीवुड में काम करने वाले सभी उत्तराखण्डवासियों से अपील की है कि राज्य के विकास में आगे आये।

द कपिल शर्मा शो के लेखक एवं निर्देशक भरत कुकरेती ने कहा कि मुंबई में पिछले 40 वर्षों से रहकर बॉलीवुड में काम कर रहे है। उत्तराखण्ड राज्य को हमारी जहां जरूरत हो, जैसी जरूरत है, हम सदैव तैयार रहेंगे। सुप्रसिव्द्ध अभिनेता हेमंत पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार बधाई की पात्र है, जिनके द्वारा कौथिग में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद को भी जगह दी गई है। क्षेत्रीय सिनेमा के लिए नई नीति में जो प्रयास किये जा रहे है, उसके लिए मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र है। क्षेत्रीय फिल्मों को अनुदान राशि में बढ़ोत्तरी होने से स्थानीय फिल्म निर्माता व निर्देशकों को प्रोत्साहन मिलेगा। सुप्रसिद्ध अभिनेता वरूण बड़ोला ने कहा कि हम सभी ने पूरा देश घूम लिया है, विदेश भी देख लिया है, लेकिन अभी तक उत्तराखण्ड को लोगो ने देखा नही है। उत्तराखण्ड बहुत सी लोकेशन ऐसी है, जो देश-दुनिया के सामने नही आई है। सरकार को इस दिशा में काम करने की जरूरत है। सुश्री श्रुति उल्फत ने कहा कि हम सभी को प्रयास करने चाहिए कि उत्तराखण्ड भाषा-बोली की फिल्में मुंबई में भी बड़े पर्दें पर लगे, जिससे लोगो को पता चल सके कि उत्तराखण्ड कितन खूबसूरत है।

कौथिग-2023 के संयोजक केशर सिंह बिष्ट ने कहा कि कौथग-2023 में इस बार हमारे द्वारा ‘‘कौथिग फिल्मोत्सव-सिनेमा में उत्तराखण्ड’’ थीम रखी गई थी। इसी के तहत आज समापन अवसर पर यह चर्चा रखी गई। केसर सिंह बिष्ट ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि कौथिग में आये विचारों को राज्य सरकार के सामने रखा जायेगा।

RELATED ARTICLES

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर स्टील बैरियर से टकराकर पलटी कार, हादसे में शामली के तीन लोग घायल

पहली बरसात में ही हुए गहरे गड्ढों के कारण चर्चा में आया दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर लापरवाही का एक और मामला सामने आया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...