Monday, July 6, 2026
Home राष्ट्रीय दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर स्टील बैरियर से टकराकर पलटी कार, हादसे में...

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर स्टील बैरियर से टकराकर पलटी कार, हादसे में शामली के तीन लोग घायल

पहली बरसात में ही हुए गहरे गड्ढों के कारण चर्चा में आया दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। हाईवे के बीचोंबीच पड़े स्टील के बैरियर से टकराकर शामली के एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को पीड़ित ने एनएचएआइ से शिकायत की है।

शामली के गौरव गोयल अपने पिता दिनेश और पत्नी पूजा के साथ दिल्ली से दो जुलाई की रात आ रहे थे। गौरव ने बताया कि बड़ौत-बिजरौल जुड़ाव (कट) के समीप पहुंचे तो अंधरे में सड़क के बीच में स्टील का बैरियर रखा हुआ था। वह रात में दिखाई नहीं दिया और गाड़ी उससे टकराकर पलट गई। वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही संकेतक। पीड़ित ने डायल-112 को सूचना दी तो पुलिस ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को गौरव गोयल ने एनएचएआइ को पत्र भेजकर लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कारिडोर पर गांव खेड़ा मस्तान के ऊपर फ्लाईओवर के पास दो गहरे गड्ढे भी गए थे। इसमें एक बस समेत चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद एनएचएआइ ने गड्ढे भरवा दिए थे और इस प्रकरण में लापरवाही पर टीम लीडर कुलदीप राजदान और ठेकेदार के परियोजना प्रबंधक नागेंद्र पाल सिंह को निलंबित कर दिया था। चैतन्या प्रोजेक्ट्स परामर्शदाता (कंसल्टेंसी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

RELATED ARTICLES

कांवड़ यात्रा के बीच भी नहीं रुकेगा सफर, खुले रहेंगे दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे और गंगा एक्सप्रेसवे

कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार दिल्ली या प्रयागराज दूर नहीं होगा। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे (इकोनामिक कारिडोर) और गंगा एक्सप्रेसवे वाहनों के लिए खुला...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बारिश से फिर गड्ढे, कई जगह रेलिंग धंसी, क्वालिटी पर उठे सवाल

यूपी के बागपत के गांगनौली गांव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बारिश से एक्सप्रेस-वे किनारे लगाई गई मिट्टी के पुस्तों में बड़े-बड़े गड्ढे बन...

अब नहीं चलेगी फिल्म पाइरेसी! सरकार ने टेलीग्राम को दिया अल्टीमेटम

डिजिटल पाइरेसी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कॉर्बेट नेशनल पार्क के रिजॉर्ट में अय्याशी, 10 युवतियां पकड़ीं, 52 युवक गिरफ्तार

कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला में एक्रोन रिजॉर्ट में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने शनिवार को...

जुलाई के पहले वीकएंड पर मसूरी गुलजार: होटलों में 90% तक ऑक्युपेंसी, पर जाम ने छुड़ाए पसीने

जुलाई का पहला वीकएंड मसूरी पर्यटन के लिहाज से अच्छा रहा। पर्यटकों की आमद अभी भी लगातार बनी है। शनिवार व रविवार को शहर...

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर स्टील बैरियर से टकराकर पलटी कार, हादसे में शामली के तीन लोग घायल

पहली बरसात में ही हुए गहरे गड्ढों के कारण चर्चा में आया दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर लापरवाही का एक और मामला सामने आया है।...

कांवड़ यात्रा के बीच भी नहीं रुकेगा सफर, खुले रहेंगे दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे और गंगा एक्सप्रेसवे

कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार दिल्ली या प्रयागराज दूर नहीं होगा। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे (इकोनामिक कारिडोर) और गंगा एक्सप्रेसवे वाहनों के लिए खुला...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बारिश से फिर गड्ढे, कई जगह रेलिंग धंसी, क्वालिटी पर उठे सवाल

यूपी के बागपत के गांगनौली गांव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बारिश से एक्सप्रेस-वे किनारे लगाई गई मिट्टी के पुस्तों में बड़े-बड़े गड्ढे बन...

उत्तराखंड के UCC पोर्टल पर अब AI का पहरा: फर्जी दस्तावेज और डीपफेक पकड़ेगी नई तकनीक

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में सरकार अब तकनीकी सुरक्षा को और मजबूत करने जा रही है। गृह...

उत्तराखंड में मानसून का जोर, बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मानसून की गतिविधि तेज होने के आसार हैं। रविवार को राजधानी देहरादून में सुबह तेज धूप खिलने के बाद दोपहर तक बादलों...

उत्तराखंड कांग्रेस का बड़ा ऐक्शन: 3 बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला, गंभीर आरोप लगे

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ के तीन प्रमुख नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी की...

देहरादून में युवक से हैवानियत: गर्म रॉड से दागा, करंट के बाद गुप्तांग में पेचकस घोंपा

देहरादून में स्कूटर की टक्कर के बाद हुए विवाद में आरोपियों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। पीड़ित का आरोप है कि स्कूटर...

उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल

उत्तराखंड के राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास में सोमवार यानी छह जुलाई का दिन ऐतिहासिक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज होने जा रहा है। प्रदेश...