Friday, September 11, 2026
Home उत्तराखंड जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

  • सड़क, पेयजल, गैस आपूर्ति और बस सेवा से जुड़ी समस्याओं पर सीडीओ ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • सीएम हेल्पलाइन व लंबित शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा

पौड़ी- सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 19 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सड़क, राजस्व, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, परिवहन और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित मामले प्रमुख रहे। भितांई मल्ली निवासी गिरीश चंद्र ने दाणोधार-खंडाह मोटर मार्ग का ऊपरी पुश्ता ढहने से मकान को खतरा होने तथा उज्याड़ी निवासी हरेन्द्र ने डांग-उज्याड़ी मोटर मार्ग पर पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से आवासीय भवन को नुकसान पहुंचने की शिकायत की। सीडीओ ने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को तत्काल अवर अभियंता को मौके पर भेजकर निरीक्षण एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ हु पाबौ क्षेत्र में सड़क से गौशाला एवं पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर भी संबंधित विभाग को मौका निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

गडोली-खंडाह मार्ग के सुधारीकरण की मांग पर पीएमजीएसवाई को मौके पर निरीक्षण कर सर्वे करने के निर्देश दिए गए। एकेश्वर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा पाटीसैंण मार्ग से पोखड़ा तक पूर्व की भांति प्रातः 8 बजे बस सेवा संचालित किए जाने की मांग उठाई गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने परिवहन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एआरटीओ ने अवगत कराया कि बस संचालन के संबंध में जीएमओ को पत्र प्रेषित किया जाएगा।

 

पौड़ी के निकट दांदलधार क्षेत्र के ग्रामीणों ने गैस वितरण में कठिनाई की शिकायत करते हुए गांव तक छोटे वाहनों से गैस सिलेंडर पहुंचाने की मांग की। सीडीओ ने जिला पूर्ति अधिकारी को गैस एजेंसियों के माध्यम से माह में कम से कम दो बार गांवों तक गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान धनाऊं ने ल्वाली बाजार में नालियों के सुधारीकरण, धनाऊं मल्ला में स्वतंत्रता सेनानी स्व. उमेद सिंह रावत की स्मृति में प्रवेश द्वार निर्माण, जीआईसी कालेश्वर के खेल मैदान की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत तथा ल्वाली बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग रखी, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रमों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण कर अद्यतन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी मुख्यमंत्री स्तर पर नियमित समीक्षा की जाती है। उन्होंने सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के क्रम में तहसील कोटद्वार के बल्ली गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत का समाधान किया गया। भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि से मुख्य स्रोत से जुड़ी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विभाग द्वारा लाइन की मरम्मत कराई जा रही है तथा तब तक ग्रामीणों को टैंकरों के माध्यम से नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह रावत द्वारा फल-सब्जी विक्रेताओं एवं अन्य दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट चस्पा न होने की शिकायत के क्रम में नगर पालिका परिषद, पौड़ी द्वारा संबंधित दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा कराई गई और निर्धारित मूल्य सूची का नियमित प्रदर्शन सुनिश्चित कराया गया।

इस अवसर पर डीएफओ महातिम यादव, एडीएम एफआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, सीएमओ डॉ. मेघना असवाल, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, डीडीओ रमेश चंद्र, डीपीआरओ राम सलोने, सीओ तपेश कुमार चंद, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, एआरटीओ एनके ओझा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित...

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को देहरादून से...

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित...

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को देहरादून से...

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद

नैनीताल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर...

ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून। नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर निगरानी, जांच, उपचार...

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी लाभार्थियों के खातों में जुलाई और अगस्त 2026 की धनराशि   देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या...

ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला: एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ

पदोन्नति के बाद खंड विकास अधिकारियों को मिली नई तैनाती   ग्रामीण विकास विभाग में लंबे समय से लंबित सहायक खंड विकास अधिकारियों (एबीडीओ) के पदोन्नति...

अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी जीएमओयू की बस

ऋतु खण्डूड़ी भूषण के प्रयासों से मिली स्वीकृति, कोटद्वार की जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा देहरादून/कोटद्वार 09 सितंबर 2026। कोटद्वार की जनता की लंबे...

‘वसूली अभियान मोर्चा’ की आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश, स्वाति नेगी संग एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दी शिकायत

देहरादून। उत्तराखंड में सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने और उनके मान-सम्मान एवं चरित्र पर सवाल खड़े करने की बढ़ती...

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज

महाराज ने शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश चौबट्टाखाल विधानसभा में श्रम विभाग द्वारा आयोजित शिविर में हजारों श्रमिकों ने...