Friday, September 11, 2026
Home उत्तराखंड स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु...

स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण

बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

कोटद्वार। बालिकाओं को किशोरावस्था में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग स्थित पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। दर्पण वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित शिविर में विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित पोषण और दैनिक स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं। इसके साथ ही किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों, उनसे जुड़ी सावधानियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि किशोरावस्था से ही बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सही समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलने से बालिकाएं न केवल बीमारियों से बचाव कर सकती हैं, बल्कि अपने स्वास्थ्य को लेकर सही निर्णय लेने में भी सक्षम बनती हैं। उन्होंने दर्पण वेलफेयर सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं। स्वास्थ्य जागरूकता से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।

 

इस दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया। छात्राओं ने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवाल भी विशेषज्ञों के सामने रखे, जिनका समाधान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य वनिता ध्यानी, दर्पण वेलफेयर सोसाइटी की सचिव किरण रावत, डॉ. हेमलता अग्रवाल, डॉ. नीलिमा उपाध्याय समेत शशि बुडाकोटी, नीलम नेगी, कौसर जहाँ अंसारी, सुरेखा बिष्ट, सुशीला बिष्ट, पूजा रावत और इन्दु उनियाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दर्पण वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर दिलीप ने सहयोग दिया। मंच संचालन परीक्षा भंडारी ने किया।

RELATED ARTICLES

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित...

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को देहरादून से...

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा जिलाधिकारी सहित...

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

देहरादून। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को देहरादून से...

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद

नैनीताल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर...

ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून। नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर निगरानी, जांच, उपचार...

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

PFMS के माध्यम से भेजी जाएगी लाभार्थियों के खातों में जुलाई और अगस्त 2026 की धनराशि   देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या...

ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला: एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ

पदोन्नति के बाद खंड विकास अधिकारियों को मिली नई तैनाती   ग्रामीण विकास विभाग में लंबे समय से लंबित सहायक खंड विकास अधिकारियों (एबीडीओ) के पदोन्नति...

अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी जीएमओयू की बस

ऋतु खण्डूड़ी भूषण के प्रयासों से मिली स्वीकृति, कोटद्वार की जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा देहरादून/कोटद्वार 09 सितंबर 2026। कोटद्वार की जनता की लंबे...

‘वसूली अभियान मोर्चा’ की आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश, स्वाति नेगी संग एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दी शिकायत

देहरादून। उत्तराखंड में सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने और उनके मान-सम्मान एवं चरित्र पर सवाल खड़े करने की बढ़ती...

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज

महाराज ने शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश चौबट्टाखाल विधानसभा में श्रम विभाग द्वारा आयोजित शिविर में हजारों श्रमिकों ने...