Thursday, August 27, 2026
Home उत्तराखंड Noida Airport से अब रोजाना उड़ान भरेंगे 48 विमान, आज से जयपुर,...

Noida Airport से अब रोजाना उड़ान भरेंगे 48 विमान, आज से जयपुर, देहरादून समेत 6 शहरों के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट्स

दिल्‍ली, एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. आज यानी 1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के 6 प्रमुख शहरों के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट शुरू हो रही हैं।

ऐसे में अगर आप वीकेंड ट्रिप या छुट्टियों पर जाने की सोच रहे हैं तो आपको अब केवल दिल्‍ली हवाई अड्डे पर निभर्र नहीं रहना होगा. आप नोएडा से भी फ्लाइट पकड़कर धर्मशाला, देहरादून और जोधपुर जैसे प्रमुख पर्यटन स्‍थलों पर जा सकते हैं. यहां से लखनऊ, नवी मुंबई, जम्मू, अमृतसर, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए नियमित फ्लाइट्स पहले से ही ऑपरेट हो रही हैं.

आज से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहाड़ों की वादियों से लेकर रजवाड़ों के शहर तक के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं. अब आप यहां से भोपाल, देहरादून, धर्मशाला, जोधपुर, बरेली और पंतनगर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट ले सकते हैं. जोधपुर और बरेली के लिए रोजाना फ्लाइट नहीं मिलेगी. इन दोनों शहरों के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ही फ्लाइट मिलेंगी.

15 जून को शुरू हुआ था नोएडा एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून से शुरू हुआ था. शुरुआत में यहां से सिर्फ छह शहरों के लिए रोजाना 12 उड़ानें संचालित हो रही थीं. आज से शहरों की संख्‍या 12 हो जाएंगी और एयरपोर्ट पर रोजाना टेकऑफ और लैंडिंग करने वाले विमानों की कुल संख्या भी बढ़कर 48 हो जाएगी.

जयपुर और चंडीगढ़ के लिए भी फ्लाइट जल्‍द

नोएडा एयरपोर्ट से कल यानी 2 जुलाई से जयपुर और किशनगढ़ के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी. जयपुर के लिए रोजाना फ्लाइट मिलेगी, वहीं किशनगढ़ के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट चलेगी. 13 जुलाई से चंडीगढ़ के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है. इन नए रूटों के शुरू होने से कुल 16 शहर सीधे नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे.

नोएडा एयरपोर्ट फ्लाइट टाइमिंग

धर्मशाला सुबह 9:55 बजे
देहरादून शाम 7:10 बजे
जोधपुर: दोपहर 2:40 बजे (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार)
जयपुर: सुबह 6:20 बजे और शाम 3:45 बजे
किशनगढ़: सुबह 10:30 बजे (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार)
अमृतसर: सुबह 10:10 बजे
चंडीगढ़: सुबह 6:10 बजे (13 जुलाई से सुबह 9:55 बजे एक और फ्लाइट)
बेंगलुरु: दोपहर 2:45 बजे
हैदराबाद: दोपहर 2:50 बजे

RELATED ARTICLES

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी और बिक्री...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन...

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...