Wednesday, July 1, 2026
Home उत्तराखंड आज से एलपीजी गैस हुई सस्ती उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

आज से एलपीजी गैस हुई सस्ती उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

हर महीने की शुरुआत अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आती है. साल का सातवां महीना यानी 1 जुलाई भी इसका अपवाद नहीं है. आज से देश में कई अहम नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और मासिक बजट पर पड़ने वाला है पासपोर्ट, आधार कार्ड और क्रेडिट कार्ड सहित कुछ जरूरी सेवाओं से संबंधित नियमों में हुए इन बदलावों की जानकारी आपको होनी जरूरी है.

 

महीने के पहले ही दिन आम जनता और व्यापारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में ₹183.50 की भारी कटौती की है. इस कटौती के बाद अब इसकी कीमत ₹3,113.50 से घटकर ₹2,930 रह गई है. हालांकि, राहत की बात यह भी है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह अपने पुराने रेट पर ही बरकरार है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों को एक बड़ी सौगात दी है. अगर आप अपने आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट या लिंक करवाना चाहते हैं तो आज से लेकर 31 दिसंबर तक यह काम बिल्कुल मुफ्त होगा. इससे पहले इस सर्विस के लिए ₹75 की फीस देनी होती थी.

 

महंगा हुआ पासपोर्ट बनवाना

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. सरकार ने 1 जुलाई से पासपोर्ट की फीस में इजाफा कर दिया है. अब सामान्य पासपोर्ट बनवाने के लिए 2500 रुपये देने होंगे. पहले यह फीस ₹1,500 थी. वहीं, अगर आप इमरजेंसी में तत्काल पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो आपको अब 1500 रुपये ज्‍यादा देने होंगे क्‍योंकि फीस ₹3,500 से बढ़ाकर सीधे ₹5,000 कर दी गई है.

 

कार-बाइक खरीदना हुआ महंगा

टाटा मोटर्स, किआ मोटर्स, एमजी मोटर्स और बीएमडब्ल्यू (BMW) जैसी दिग्गज वाहन कंपनियों ने 1 जुलाई से अपनी गाड़ियां महंगी कर दी हैं. टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल्स (PV) पर 1.5% और कमर्शियल व्हीकल्स (CV) पर 2.5% तक दाम बढ़ाए हैं. इसके अलावा किआ और बीएमडब्ल्यू की कारें 2% तक और एमजी मोटर्स की गाड़ियां 3% तक महंगी हो गई हैं.

 

SBI और HDFC ने बदले क्रेडिट कार्ड नियम

एसबीआई कार्ड ने अपने कुछ चुनिंदा फोनपे एसबीआई क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियमों में बदलाव किया है. इसके तहत कई लिमिट्स लगाई गई हैं और कुछ खास ट्रांजैक्शंस पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे.

एचडीएफसी बैंक ने अपने रेगलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड के लाउंज एक्सेस नियमों को बदल दिया है. अब कार्डधारक हर तिमाही में 3 बार मुफ्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज का फायदा उठा सकेंगे. यह लाभ तभी मिलेगा जब ग्राहक ने पिछली तिमाही में कम से कम ₹60,000 खर्च किए हों.

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, वर्ष 1993 बैच के IFS अधिकारी कपिल लाल ने संभाला पदभार

वरिष्ठ आइएफएस कपिल लाल उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) नियुक्त किए गए हैं। शासन से आदेश जारी होने...

Noida Airport से अब रोजाना उड़ान भरेंगे 48 विमान, आज से जयपुर, देहरादून समेत 6 शहरों के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट्स

दिल्‍ली, एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. आज यानी 1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश...

देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

ऑरेंज अलर्ट के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें : जिलाधिकारी   भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया, वर्ष 1993 बैच के IFS अधिकारी कपिल लाल ने संभाला पदभार

वरिष्ठ आइएफएस कपिल लाल उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) नियुक्त किए गए हैं। शासन से आदेश जारी होने...

Noida Airport से अब रोजाना उड़ान भरेंगे 48 विमान, आज से जयपुर, देहरादून समेत 6 शहरों के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट्स

दिल्‍ली, एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. आज यानी 1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश...

आज से एलपीजी गैस हुई सस्ती उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

हर महीने की शुरुआत अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आती है. साल का सातवां महीना यानी 1 जुलाई भी इसका अपवाद नहीं है....

देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

ऑरेंज अलर्ट के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें : जिलाधिकारी   भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद...

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पूर्व पुलिसकर्मी दोषी, विशेष सीबीआई अदालत ने सुनाई सजा

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सबसे चर्चित और संवेदनशील रामपुर तिराहा गोलीकांड से जुड़े फर्जी हथियार बरामदगी मामले में 32 वर्ष बाद न्याय की...

माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक बने विनोद प्रसाद सेमल्टी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक बने विनोद प्रसाद सेमल्टी प्राथमिक शिक्षा की...

बरसात से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरे करें, लापरवाही पर ठेकेदार बदलें: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 30 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित एवं संचालित मोटर मार्ग...

भाजपा पुराने प्रदर्शन मे करेगी सुधार, विकास पखवाड़े मे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकार: भट्ट

​ धामी की सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री की उपलब्धि से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रामद्रोहियों के मुंह से सनातन की चिंता बेहद हास्यास्पद: भाजपा ​देहरादून...

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे ‘क्वालिटी फॉरेस्ट’, मॉनिटरिंग के लिए बनेगा ‘हरित कंट्रोल रूम’ 16 जुलाई से एक माह तक चलेगा हरेला पर्व,...

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान

भूस्खलन प्रभावित देवल ग्राम में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 10,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान   पर्यावरण संरक्षण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं...