दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़े-बड़े गड्ढे होने का वीडियो सामने आया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वहीं वीडियो सामने आने के बाद NHAI ने घटना का संज्ञान लिया और अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है।
12,000 करोड़ रुपये की लागत से इसी साल 14 अप्रैल को तैयार हुए इस एक्सप्रेस वे की हालत महज दो महीने में ही खराब हो गई. इन गड्ढों के कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मामले की गंभीरता को देखते हुए NHAI ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. साथ ही डायरेक्टर इंजीनियर और संबंधित ठेकेदार को भी नोटिस जारी किया गया है.








