Wednesday, August 26, 2026
Home राष्ट्रीय 40 दिन में 28% टूटा कच्चा तेल, भारत में कब सस्ता होगा...

40 दिन में 28% टूटा कच्चा तेल, भारत में कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल​

शुक्रवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही हो, लेकिन गुरुवार को बाजार बंद होने तक कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली थी. अगेन कैपिटल के पार्टनर जॉन किल्डफ ने रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा कि हम यहां थोड़ी शॉर्टकवरिंग देख रहे हैं.  अब ध्यान इस बात पर है कि बाज़ार में कितनी सप्लाई आएगी, न कि इस बात पर कि कितनी सप्लाई कम होगी. ब्रेंट फ्यूचर्स शुक्रवार को फ्लैट 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि​ अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 68.60 डॉलर पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया. सेशन के दौरान, दोनों बेंचमार्क फरवरी के आखिर में ईरान पर USइजराइली युद्ध शुरू होने के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए. पूरे हफ़्ते में ब्रेंट 0.60 फीसदी नीचे रहा, जबकि WTI 0.78 फीसदी नीचे दिखाई दिया. खास बात तो ये है कि 40 दिन में कच्चे तेल की कीमतों में 28 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

यूएस ईरान के बीच बातचीत पॉजिटिव

मिडिएटर कतर ने कहा कि अमेरिका और ईरान ने एक स्थायी शांति समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति की है, जिससे चार महीने से चल रहा वह युद्ध खत्म हो सके जिसने होर्मुज स्ट्रेट से तेल की मुख्य शिपिंग को रोक दिया था. कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने X पर एक पोस्ट में कहा कि जून में युद्ध रोकने वाले मेमोरेंडम से जुड़े मामलों पर बातचीत में “सकारात्मक प्रगति” हुई है. अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि दोनों पक्षों ने स्थाई शांति की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया हो. कतर मंत्रालय ने आगे कहा कि ईरान और अमेरिकी वार्ताकारों के बीच अगली बैठक ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के 9 जुलाई को होने वाले अंतिम संस्कार के बाद होगी.

मांग में नहीं आई ठीक से तेजी

SEB के मुख्य कमोडिटी एनालिस्ट ब्जार्ने शील्ड्रॉप ने रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई जारी है, और साथ ही हम अपने रणनीतिक भंडार से भी तेल निकाल रहे हैं. और इसके अलावा, चीन से कच्चे तेल की खरीद और तेल की मांग में अभी तक ठीक से तेजी नहीं आई है. यह कीमतों में तेजी से गिरावट और फिर किसी समय वापसी की एक तरह की गतिशील तस्वीर हो सकती है. ट्रेड सूत्रों और शिपिंग डेटा के अनुसार, सऊदी अरामको द्वारा एशिया में बिक्री तेज करने के लिए स्पॉट प्राइसिंग अपनाने के बाद, रास तानूरा से लोड किए गए कुल 10 मिलियन बैरल सऊदी तेल को ले जाने वाले कम से कम पांच सुपरटैंकर होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकल चुके हैं. प्राइस फ्यूचर्स ग्रुप के सीनियर एनालिस्ट फिल फ्लिन ने कहा कि ऐसा लगता है कि रिफाइनरीज को जितना तेल चाहिए, उतना मिल सकता है, लेकिन रिफाइनरीज से इसे निकालना मुश्किल है. बाजार को लगता है कि ईरान की स्थिति बेहतर हो रही है, हालांकि उतारचढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन हालात सुधर रहे हैं.

यूबीएस ने तेल कीमतों के अनुमान को किया कम

एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बुधवार को बताया कि पिछले हफ्ते अमेरिका में कच्चे तेल का स्टॉक 2018 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया, क्योंकि घरेलू रिफाइनरीज में मांग बढ़ी थी, जबकि गैसोलीन का स्टॉक भी कम हुआ. UBS ने ब्रेंट क्रूड के लिए अपने अनुमानों में कटौती की है. इसकी वजह होर्मुज स्ट्रेट से तेल की शिपिंग में बढ़ोतरी है, जहां से दुनिया का 20 फीसदी तेल टैंकर जहाजों के जरिए ले जाया जाता है. बैंक ने ब्रेंट क्रूड की कीमत के अपने अनुमान घटा दिए हैं. इसने तीसरी तिमाही के अनुमान को 25 डॉलर प्रति बैरल कम करके 80 डॉलर कर दिया और चौथी तिमाही के अनुमान को 10 डॉलर प्रति बैरल कम करके 80 डॉलर कर दिया. इसने 2027 के लिए अपने अनुमान को भी 10 डॉलर प्रति बैरल कम करके 75 डॉलर कर दिया.

नाइजीरिया बना ओपेक मेंबर

HSBC के एनालिस्ट का मानना ​​है कि बाजार धीरेधीरे स्टॉक फिर से भरने और जुलाई में IEA के रणनीतिक स्टॉक रिलीज खत्म होने के साथसाथ मध्य पूर्व से वापस आ रहे तेल की आपूर्ति को संभाल लेगा. HSBC की रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसेजैसे निकट भविष्य की ‘छोटीमोटी अधिक सप्लाई’ खत्म होगी, ब्रेंट की कीमत वापस 80 डॉलर प्रति बैरल या उससे ऊपर जा सकती है. इस बीच, नाइजीरिया इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी में एसोसिएट सदस्य के तौर पर शामिल होने वाला पहला OPEC सदस्य बन गया है. यह कदम ग्लोबल एनर्जी निगरानी संस्था और अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश के बीच संबंधों को और मजबूत करता है. वहीं दूसरी ओर, यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने गुरुवार को बताया कि यूक्रेनी सेना ने रूस के निज़नी नोवगोरोड इलाके में स्थित लुकोइलनिज़ेगोरोडनेफ्टेओर्गसिंथेज़ तेल रिफाइनरी पर हमला किया.

3 जुलाई को पेट्रोल की कीमतें

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत: ₹102.12/लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: ₹113.51/लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत: ₹111.21/लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: ₹108.01/लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत: ₹115.73/लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत: ₹110.89/लीटर

3 जुलाई को डीजल की कीमतें

  • दिल्ली में डीजल की कीमत: ₹95.20/लीटर
  • कोलकाता में डीजल की कीमत: ₹99.82/लीटर
  • मुंबई में डीजल की कीमत: ₹97.83/लीटर
  • चेन्नई में डीजल की कीमत: ₹99.66/लीटर
  • हैदराबाद में डीजल की कीमत: ₹103.82/लीटर
  • बेंगलुरु में डीजल की कीमत: ₹98.80/लीटर

25 मई के बाद से कीमतें फ्रीज

भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में 40 दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आखिरी बार 25 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार तेजी देखने को ​मिली थी. जानकारों की मानें तो जिस तरह से कच्चे तेल की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है अनुमान यही है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फ्रीज बटन दबा रहेगा. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 102.12 रुपए 95.20 रुपए प्रति लीटर हैं. कोलकाता में पेट्रोल के दाम 113.51 रुपए और डीजल की कीमत 99.82 रुपए प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 111.21 रुपए और 97.83 रुपए प्रति लीटर देखने को मिल रहे हैं. जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपए और डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं. वैसे मई के महीने में फ्यूल की कीमतों में 7 से 8 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था.

RELATED ARTICLES

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर स्टील बैरियर से टकराकर पलटी कार, हादसे में शामली के तीन लोग घायल

पहली बरसात में ही हुए गहरे गड्ढों के कारण चर्चा में आया दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर लापरवाही का एक और मामला सामने आया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी और बिक्री...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन...

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...