Wednesday, September 2, 2026
Home उत्तराखंड ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस...

ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार

  • एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछे 
  • होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु सम्बन्धित मजिस्ट्रेट को भेजी रिपोर्ट

 

दिनांक 30-08-2026 को वादी द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी गई कि दिनांक 29-08-2026 को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को मुजफ्फरनगर निवासी सोफियान नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ होटल गंगा इन, निकट पुराना रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में ले गया, जहां उसके द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया गया। नाबालिग पीड़िता की तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत  प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0सं0: 431/2026, धारा: 137(2)/65/115(2)/123 बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कोतवाली ऋषिकेश पर पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियुक्त सोफियान की गिरफ्तारी हेतु उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी गयी तथा दिनांक 31-08-2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोफियान को हरिद्वार क्षेत्र में सिंहद्वार फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से मोटोरोला कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें से पुलिस टीम को घटना के समय अभियुक्त द्वारा बनाई गई पीडिता फोटो-वीडियों प्राप्त हुए।
अभियुक्त सोफियान से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तथ्य प्रकाश में आये कि घटना के दौरान नाबालिग पीड़िता को होटल में बिना उचित पहचान/ सत्यापन एवं बिना आवश्यक रजिस्टर प्रविष्टि के प्रवेश दिया गया था तथा होटल प्रबंधन को घटना की जानकारी होने के बावजूद भी उनके द्वारा पुलिस/संबंधित सहायता एजेंसी को कोई सूचना नहीं दी गई थी। साथ ही अभियुक्त से पूछताछ में पीडिता को होटल से बाहर ले जाने के दौरान होटल के सीसीटीवी कैमरों को बंद किए जाने के तथ्य भी प्रकाश में आये थे, जिस पर पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर होटल मैनेजर वैभव गुप्ता तथा होटल संचालक राहुल अग्रवाल को पूछताछ हेतु हिरासत में लेते हुए थाने लाया गया, जहां बाद पूछताछ व विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर दोनों की घटना में संलिप्तता पाये जाने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग में धारा 5/6/15 /16/19/21 पोक्सो एक्ट व धारा 61 (2)/238 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
उक्त घटना में पुलिस द्वारा अब तक मुख्य अभियुक्त सोफियान, होटल मैनेजर एवं होटल संचालक सहित कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही सम्बन्धित होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु सराय एक्ट के तहत उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को रिर्पोट प्रेषित की गई है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :- 
1-सोफियान पुत्र तुफैल अहमद, निवासी ग्राम गढ़ी, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर, उ0प्र0, उम्र 21 वर्ष।
2-वैभव गुप्ता पुत्र देवेंद्र गुप्ता, निवासी मार्ग नं0-02, देहरादून रोड, ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष।
3-राहुल अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल, निवासी अद्वैतानंद मार्ग, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष।

RELATED ARTICLES

विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

सड़क-पानी-बिजली से लेकर खेती, रोजगार और शिक्षा तक के मामलों पर गंभीरता से हुई सुनवाई जिलाधिकारी के निर्देशन में 3 सितंबर से चाकीसैंण क्षेत्र में...

जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...

भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

बनबसा:  भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

सड़क-पानी-बिजली से लेकर खेती, रोजगार और शिक्षा तक के मामलों पर गंभीरता से हुई सुनवाई जिलाधिकारी के निर्देशन में 3 सितंबर से चाकीसैंण क्षेत्र में...

जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...

भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

बनबसा:  भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस...

15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी

31 अगस्त तक बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में 31.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 39.27 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण   देहरादून:  बरसात के...

नशे के खिलाफ सजग इंडिया की मुहिम पहुंची सेना के बीच, ललित मोहन जोशी ने किया जागरूक

सेना के अनुशासन से नशे पर प्रहार, ललित मोहन जोशी ने युवाओं को दिखाई स्वस्थ जीवन की राह लैंसडाउन में गूंजा नशामुक्ति का...

ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार

एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछे  होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु...

14वीं गढ़वाल राइफल्स के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साझा की पुरानी यादें, शहीदों को किया नमन

देहरादून 01 सितम्बर। गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन के 50वें स्थापना दिवस (गोल्डन जुबली) के अवसर पर देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक...

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे कार्यक्रम सूबे के सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के 20...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय घेराव

भाजपा बताए क्या लोकतंत्र में किसी दलित नेता की सभा के बाद भी ‘शुद्धिकरण’ की राजनीति स्वीकार्य है? - गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

महाराज ने राज्य में चल रही जल संसाधन विकास की प्रगति से अवगत करवाया

जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग   देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति...