Thursday, August 13, 2026
Home उत्तराखंड मसूरी में गांधी चौक पर मंत्री गणेश जोशी ने गांधी जयंती एवं...

मसूरी में गांधी चौक पर मंत्री गणेश जोशी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

काबिना मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचे, जहां उन्होंने गांधी चौक पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की व्यक्तित्व तथा राष्ट्रहित में उनके और अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।

मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने शांति व अहिंसा को हथियार बनाया। देश से अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए सत्याग्रह का सहारा लिया। उनका संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था। इसके सफल कार्यान्वयन के लिए भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा आज लोग अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्श को जीवन में आत्मसात करने का आव्हान किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश में स्वच्छता अभियान में पर्यावरण मित्रों का भी अहम योगदान है।

उन्होंने नगर पालिका मसूरी को पर्यावरण मित्रों के लिए एक नई ड्रेस सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा पर्यावरण मित्रों की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पूरे देश को प्रेरित करती है। उन्होंने जय जवान-जय किसान के ओजस्वी नारे से देश के किसानों और जवानों का मनोबल बढ़ाया।

RELATED ARTICLES

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ देहरादून – दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके...

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12...

शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल

नई दिल्ली/नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास और केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ देहरादून – दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके...

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12...

शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल

नई दिल्ली/नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास और केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही...

हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर और घी के नमूने लिए

हल्द्वानी:  खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में डेयरी एवं...

तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर

राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का...

ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल

नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को अनियंत्रित होकर गहरे हादसे का शिकार हो गई। ताकुला पुरानी चुंगी के पास...

मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय...

जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित

देहरादून- विद्यालयी जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु...

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर सप्लाई में आ सकती है दिक्कत

देहरादून- जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं ने 15 अगस्त तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई, उन्हें आगे...

उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप

उत्तरकाशी/टिहरी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS)...