Wednesday, June 17, 2026
Home क्राइम सहसपुर पुलिस ने किया अवैध देह व्यापार संचालित कर रहे 03 अभियुक्त...

सहसपुर पुलिस ने किया अवैध देह व्यापार संचालित कर रहे 03 अभियुक्त गिरफ्तार 15 पीडिताओ को किया गया रेस्क्यू, मौके से पुलिस ने 573 ग्राम अवैध चरस भी किया बरामद

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय सूत्रो के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुयी कि सहसपुर क्षेत्रांतर्गत संजीवनी रिजॉर्ट होरोवाला में आने वाले ग्राहको को अवैध रुप मादक पर्दार्थो का सेवन कराये जाने के साथ- साथ बाहरी प्रदेशो से युवतियो को लाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।

उक्त सूचना की गम्भीरता के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी डालनवाला /ऑपरेशन महोदय के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट , एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा थाना सहसपुर की संयुक्त टीम का गठन किया गया । संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 09-04-2023 को संजीवनी रिजॉर्ट होरोवाला में दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस टीम द्वारा रिजाँर्ट के एक कमरे से हेमंत पुत्र सज्जन सिंह को 573 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

रिजार्ट के अन्य कमरों की तलाशी लेने पर अलग–अलग कमरो से कुल 15 युवतियां आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ मिली जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया की संजय नाम का व्यक्ति हमारे ग्रुप को यहाँ डांस करने के लिए लेकर आता है। तथा यहाँ दबाव बनाकर हमसे गलत काम भी कराता है। पुलिस द्वारा मौके से होटल के रिसेप्शनिस्ट दीपक व युवतियों को परिवहन कर लाने वाले ड्राइवर राहुल पुत्र भुल्लन को गिरफ्तार किया गया है ।

मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर होटल संचालक अमित गर्ग तथा उक्त युवतियों को अनैतिक देह व्यापार के लिए चण्डीगढ़ से लाने वाला व्यक्ति संजय तथा कुछ अन्य व्यक्ति फरार हो गये है जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानो में दबिशे दी जा रही है। रिजार्ट का विजिटर रजिस्टर चैक करने पर उसमें 07 अप्रैल के बाद से रिजार्ट में आने वाले किसी भी व्यक्ति की एंट्री नही की गयी थी ।

मौके से बरामद आपत्तिजनक सामग्री, नगदी, वाहन, विजिटर रजिस्टर आदि को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया । रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज का DVR कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त गणों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार व एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

 

पुलिस ने हेमंत पुत्र सज्जन सिंह निवासी आजादनगर हिसार हरियाणा उम्र 38 वर्ष, दीपक पुत्र धरमपाल सिंह निवासी सोरना डोबरी थाना सहसपुर उम्र 26 वर्ष, राहुल पुत्र भुल्लन निवासी गांव लाडलू मंडी जिला मोहाली चंडीगढ़ उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया

पूछताछ में अभियुक्त हेमत द्वारा बताया गया कि वह फॉर्मा कम्पनी में काम करता है। तथा दिनांक 08-04-23 को संजय के कहने पर उक्त रिजॉर्ट में चरस लेकर आया था। संजय द्वारा उसे बताया गया था कि वह उक्त रिजॉर्ट में अनैतिक कार्य के लिए युवतियों के एक ग्रुप को लेकर आ रहा है। जहाँ हेमत रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहको को चरस बेचकर उनसे अच्छा मुनाफा कमा सकता है। साथ ही अपनी मौज मस्ती भी कर सकता है। संजय होटल के मालिक अमित गर्ग के साथ मिलकर उक्त रैकेट को संचालित करता है। तथा चण्डीगढ़ लुधियाना व अन्य बाहारी शहरो से युवतियों को रिजॉर्ट में लाकर अनैतिक देह व्यापार का कार्य करवाता है।

पुलिस ने 573 ग्राम चरस (कीमत लगभग 57 हजार रुपये ) 04 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री अभियुक्तगणो की 02 कार 2910 रुपये नगद, विजिटर रजिस्टर मौके से बरामद किया

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी सफलता ​भट्टोवाला गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार, अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने ऋषिकेश पुलिस और कोतवाल कैलाश...

आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

बैंक खाते से लेकर बीमा पॉलिसी तक, डेटा के दम पर हो रही ठगी रुड़की। साइबर अपराधी अब लोगों को ठगी का शिकार बनाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर मोटाढांग, कोटद्वार में समाज कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित...

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने की विभागीय समीक्षा बैठक, आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सा संघ की मांगों पर बनी सहमति

देहरादून। प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया इमरजेंसी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

बागेश्वर : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान...

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...