Wednesday, September 16, 2026
Home अंतर्राष्ट्रीय आखिर क्यों सलमान खान को पाकिस्तान ने 'आतंकी' घोषित किया, इस खबर...

आखिर क्यों सलमान खान को पाकिस्तान ने ‘आतंकी’ घोषित किया, इस खबर में जानिए क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक अंतरराष्ट्रीय विवाद के केंद्र में आ गए हैं। हाल ही में सऊदी अरब में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग एक देश के रूप में उल्लेख किया, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार तिलमिला उठी है। शहबाज सरकार ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान को ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, सलमान खान को एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत ‘फोर्थ सेड्यूल’ में डाल दिया गया है, जिसका अर्थ है कि उन पर पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस संवेदनशील मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

आखिर ऐसा क्या हुआ की पाकिस्तान ने सलमान खान को घोषित किया ‘आतंकी’?

दरअसल पूरे मामले की शुरुआत सलमान खान के सऊदी अरब में आयोजित ‘जॉय फोरम 2025’ में दिए गए एक भाषण में बोले गए उन शब्दों से जुड़ा है, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस भाषण के एक वीडियो में सलमान यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।” इस बयान में उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया। पाकिस्तान सरकार ने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला मानते हुए कड़ी आपत्ति जताई। गृह विभाग ने ‘फोर्थ सेड्यूल’ में शामिल करके उन्हें आतंकी घोषित कर दिया है, जिससे पाकिस्तान में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुल गया है।

 

क्या है ‘फोर्थ सेड्यूल’?

पाकिस्तान का ‘फोर्थ सेड्यूल’ एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत बनाई गई एक सूची है। इसमें ऐसे व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाते हैं जिन पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने या उनका समर्थन करने का संदेह होता है। इस सूची में शामिल किसी भी व्यक्ति पर पाकिस्तान में यात्रा प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, उसकी संपत्ति जब्त की जा सकती है, और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सलमान खान को इस सूची में शामिल करना एक बेहद गंभीर कदम है, जो उनके बयान के अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिणामों को दर्शाता है।

सलमान खान ने क्या कहा था?

जॉय फोरम 2025 में बोलते हुए सलमान खान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वह विभिन्न देशों के मेहनती लोगों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।” इस बयान में ‘बलूचिस्तान’ को ‘पाकिस्तान’ से अलग बताना ही विवाद का मुख्य कारण बन गया। यह स्पष्ट नहीं है कि सलमान ने जानबूझकर ऐसा किया या यह अनजाने में हुई चूक थी।

 

बलूच नेताओं की प्रतिक्रिया

जहां पाकिस्तान सरकार इस बयान से नाराज है, वहीं बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करने वाले अलगाववादी नेता इस पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश बनाने की मांग करने वाले नेता मीर यार बलूच ने सलमान खान का धन्यवाद करते हुए कहा, “सऊदी अरब में भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज सलमान खान का बलूचिस्तान का उल्लेख छह करोड़ बलूच नागरिकों के लिए खुशी लेकर आया है।” उन्होंने आगे कहा कि सलमान ने ऐसा करके “सांस्कृतिक मान्यता के संकेत दिए हैं जो सौम्य कूटनीति का शक्तिशाली माध्यम हैं, जो लोगों के दिल जोड़ते हैं और दुनिया को बलूचिस्तान को अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के लिए प्रेरित करते हैं।” यह बयान दर्शाता है कि यह विवाद केवल एक फिल्मी हस्ती के बयान तक सीमित नहीं, बल्कि इसके गहरे भू-राजनीतिक निहितार्थ भी हैं।

RELATED ARTICLES

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार रच रही हैं नए कीर्तिमान, सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...