Tuesday, September 1, 2026
Home उत्तराखंड युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन...

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत

राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज पित्थूवाला में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ

प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में चलेगा 100 दिन तक चलेगा महाभियान

 

देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में कहा कि युवा शक्ति के दृढ़ संकल्प और जनभागीदारी से नशामुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को अवश्य साकार किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

100 दिवसीय नशामुक्ति महाभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. रावत ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। डॉ. रावत ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए नशे के विरुद्ध लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यदि युवा नशामुक्ति का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे तो उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त होगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 100 दिवसीय महाभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई जा रही है। इस अभियान में युवाओं की बड़ी भागीदारी उत्साहवर्धक है और नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। डॉ. रावत ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे केवल स्वयं नशे से दूर रहने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एक जागरूक युवा कई लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

 

इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली एवं लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत ने भी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज, सचिव यूबीटीआर डॉ. मुकेश पाण्डेय, संयुक्त निदेशक देवेन्द्र गिरी, उप निदेशक एम.के. कन्याल, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला के प्राचार्य अवनीश जैन सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान

विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पहचान छिपाकर युवतियों को फंसाने के बढ़ते मामलों पर जताई गहरी चिंता; डीजीपी से की कठोर कार्रवाई की मांग ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

मसूरी। मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क की खराब स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश...

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर   देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में उपलब्ध...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत

राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज पित्थूवाला में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में चलेगा 100 दिन तक चलेगा महाभियान   देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा,...

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान

विशेष समुदाय के युवकों द्वारा पहचान छिपाकर युवतियों को फंसाने के बढ़ते मामलों पर जताई गहरी चिंता; डीजीपी से की कठोर कार्रवाई की मांग ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

मसूरी। मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के पास लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क की खराब स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश...

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर   देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में उपलब्ध...

पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

पौड़ी- जनपद पौड़ी गढ़वाल में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे जनता दर्शन एवं जनता मिलन कार्यक्रम केवल शिकायत दर्ज...

SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देश में विसंगति और अनमैप्ड मतदाताओं की 94 प्रतिशत सुनवाई पूरी फार्म 6,7,8 की एक सप्ताह में सुनवाई कर करें निस्तारण- मुख्य निर्वाचन...

महाराज ने बाढ़ नियंत्रण के संबंध में अधिकारियों से की विस्तृत चर्चा

हरिद्वार। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने लक्सर पुरकाजी मार्ग...

राहुल गांधी पर दर्ज SC/ST एक्ट की FIR को लेकर कांग्रेस का DGP पर हमला, कहा – झूठी FIR निरस्त करो, नहीं तो प्रदेशव्यापी...

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा है...

खड़गे जी के अपमान के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कोतवाली में दी शिकायत, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की...

देहरादून, 31 अगस्त 2026। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून कोतवाली पहुंचकर हल्द्वानी के रामलीला...

भूमि विवाद से आर्थिक सहायता तक, समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं

जमीन फर्जीवाड़े और कब्जे की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों को तत्काल कर्रवाई के आदेश बिन्हार क्षेत्र में भूसर्वेक्षण व बंदोबस्त की मांग,...